WWE SmackDown में दिग्गज की वापसी के ऐलान और फेमस Superstars के जबरदस्त प्रदर्शन को लेकर ट्विटर पर आई ढेरों प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown में कई बड़ी चीज़ें हुई
WWE SmackDown में कई बड़ी चीज़ें हुई

SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। WWE ने इस एपिसोड को शानदार चीज़ें बुक करके रोचक बनाया। इस एपिसोड द्वारा समरस्लैम (SummerSlam) के लिए स्टोरीलाइंस जारी रखी गई। स्मैकडाउन (SmackDown) में रोमन रेंस (Roman Reigns) नजर नहीं आए लेकिन फिर भी एपिसोड बढ़िया रहा।

Ad

SmackDown के इस एपिसोड में सभी की प्रतिक्रियाएं हर चीज़ को लेकर थोड़ी अलग रही। कई लोगों ने थ्योरी और मैडकैप मॉस को लेकर बात की वहीं दिग्गज जैफ जैरेट की वापसी के ऐलान पर भी प्रतिक्रियाएं आई। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(मैंने SmackDown का एपिसोड देखा और यह बढ़िया था। जैफ जैरेट को स्पेशल गेस्ट रेफरी के रूप में चुना जाना अजीब विकल्प था। हालांकि, मैं इसका स्वागत करता हूँ।)

Ad

(पॉल हेमन ने आज अपनी ओर से काफी अच्छा काम किया! मैडकैप मॉस के लिए उनके पास कुछ है। उनका और थ्योरी का मैच रोचक था। मैक्स डूप्री की बहन? मैक्सिन! देखना होगा कि यह कौन रहेंगी। सैमी जेन एक ऐसा तोहफा हैं, जो लगातार हमें दिया जाता है। जैफ जैरेट नैशविल में नजर आएंगे, तो समझ जाइए।)

Ad

(काफी खुश हूँ कि ड्रू मैकइंटायर लगातार जीत दर्ज करते जा रहे हैं। भले ही उन्हें रिज हॉलैंड और बुच पर जीत मिल रही है।)

Ad

(हमें इस समय SmackDown में मैडकैप मॉस और थ्योरी के मैच के साथ अच्छी रेसलिंग देखने को मिल रही है।)

Ad

(SmackDown के शुरुआती 32 मिनट मिस किए लेकिन लेसी एवंस का हील एंगल पसंद आया। मैडकैप मॉस को जल्द ही मेन इवेंट पुश मिलेगा। मुझे सैमी जेन का ऑनररी उस और ब्लडलाइन का सदस्य रहना पसंद आ रहा है। मैडकैप मॉस बनाम थ्योरी काफी बढ़िया था।)

Ad

(थ्योरी और पॉल हेमन का SmackDown में सैगमेंट काफी अच्छा रहा।)

Ad

(न्यू डे ने खुद को वाइकिंग रेडर्स की तरह ड्रेस किया। यह काफी शानदार चीज़ है!!!)

Ad

(माइकल कोल और पैट मैकेफी का कमेंट्री पर मजाक करना सबसे बढ़िया रहता है।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications