WWE SmackDown में Roman Reigns द्वारा दिग्गज को मिली चेतावनी और चैंपियनशिप मैच के ऐलान को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown  के एपिसोड में रोमन रेंस चर्चा का विषय थे
WWE SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस चर्चा का विषय थे

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी अच्छा रहा। रॉयल रंबल (Royal Rumble 2023) के सफल आयोजन के बाद लोगों की ब्लू ब्रांड के शो से काफी उम्मीदें थी। इस एपिसोड में फैंस को मुख्य रूप से रोमन रेंस (Roman Reigns) का मेन इवेंट सैगमेंट पसंद आया जहां उन्होंने सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को चेतावनी दी और बाकी चीज़ें उतनी खास नहीं थी।

रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के स्टोरीलाइन एंगल को लेकर ढेरों प्रतिक्रियाएं सामने आई। फैंस Elimination Chamber 2023 में दोनों दिग्गजों के बीच होने वाले मैच को लेकर उत्साहित हैं। हर एक प्रशंसक की शो को लेकर प्रतिक्रियाएं थोड़ी अलग रही। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं को लेकर बात करेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(आज अच्छा शो देखने को मिला। मैंने इसका आनंद लिया। मुझे मुख्य रूप से अंत पसंद आया।)

(द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन काफी अच्छी है।)

(कोडी रोड्स vs रोमन रेंस की स्टोरीलाइन इतनी अच्छी कभी नहीं रहेगी।)

(मेन इवेंट सैगमेंट अच्छा था। मैं रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के मैच के लिए उत्साहित हूँ।)

(कुल मिलाकर यह SmackDown का एपिसोड अंतिम एंगल तक साधारण था। रोमन रेंस vs सैमी ज़ेन अब 18 फरवरी को मॉन्ट्रियल में होने वाले Elimination Chamber के लिए आधिकारिक तौर पर तय कर दिया गया। कुछ चीज़ें ठीक और कुछ अच्छी रही। शो के लिए कुल स्कोर 10 में से 6.25 अंक रहेगा।)

(सैमी ज़ेन का रोमन रेंस पर स्पीयर लगाना शानदार रहा।)

(रोमन रेंस vs सैमी ज़ेन अच्छा रहेगा। उन्हें बहुत अच्छा रिएक्शन और बड़े मोमेंट्स मिलेंगे। वो जीतने के बहुत करीब आ जाएंगे लेकिन मुझे यकीन है कि जे उसो उन्हें धोखा देंगे और रोमन रेंस जीत जाएंगे। यह अच्छा अंत रहेगा। बाद में वो रोमन रेंस और कोडी रोड्स पर ध्यान देंगे। द उसोज़ vs सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस होना चाहिए।)

(SmackDown का एपिसोड अच्छा था। रोमन रेंस vs सैमी ज़ेन अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए Elimination Chamber में आमने-सामने आएंगे। ब्रॉन स्ट्रोमैन और रिकोशे ने टूर्नामेंट जीता और अब उन्हें टैग टीम टाइटल्स के लिए मैच लड़ने का मौका मिलेगा। नटालिया ने विमेंस Elimination Chamber के लिए फैटल 4 वे मैच जीतकर क्वालीफाई किया।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links