WWE SmackDown में Roman Reigns और Goldberg को लेकर ट्विटर पर मचा जबरदस्त बवाल, फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE SmackDown को लेकर फैंस की ढेरों प्रतिक्रियाएं सामने आई
WWE SmackDown को लेकर फैंस की ढेरों प्रतिक्रियाएं सामने आई

WWE SmackDown का एपिसोड ठीक साबित हुआ। इस एपिसोड के लिए WWE ने कई बड़ी चीज़ों का ऐलान कर दिया था। हालांकि, ज्यादातर फैंस ने उम्मीद की थी कि एपिसोड में खास चीज़ें नहीं होगी क्योंकि शो पहले से रिकॉर्ड किया गया था। स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में कुछ सुपरस्टार्स चर्चा का विषय बने।

फैंस की प्रतिक्रियाएं यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) और गोल्डबर्ग (Goldberg) के सैगमेंट को लेकर ज्यादा रही। इसके अलावा अन्य रेसलर्स को लेकर भी प्रशंसकों ने चर्चा की। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करने वाले हैं।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(अगर गोल्डबर्ग की जीत होती है तो फिर मैं बाकी इवेंट नहीं देखने वाला। रोमन रेंस थोड़े मजबूत रहो।)

(यह एपिसोड साधारण था। मैं उम्मीद करता हूँ इसका बड़ा कारण सऊदी अरब के लिए कुछ बड़ी चीज़ प्लान करना हो सकता है। मैं इस चीज़ पर विश्वास रखना चाहता हूँ।)

(जब पॉल हेमन ने टॉम ब्रेडी का नाम लिया तो न्यू ऑर्लैंड्स के दर्शक बुरी तरह गुस्सा हो गए। रोमन रेंस का चेहरा देखो।)

(सैमी जेन को तीन बार का इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने पर बधाई।)

(मैं SmackDown को आज 10 में से 7 दूंगी। यह रिकॉर्ड किया गया था और इस वजह से मैं उम्मीद कर रही थीं कि यह अच्छा नहीं रहेगा लेकिन यह शो रोचक रहा। द अंडरटेकर का वीडियो पैकेज जबरदस्त साबित हुआ।)

(SmackDown में एक भी विमेंस का मैच देखने को नहीं मिला।)

(इंटरनेट पर फैंस उन्हें हेट करते हैं लेकिन असल में जो पैसे दे रहा है उन्हें गोल्डबर्ग पसंद है। यह रोचक बात है।)

(किसी भी तरह से गोल्डबर्ग यूनिवर्सल चैंपियन नहीं बनने वाले। यह बिजनेस के लिए सही नहीं है। कृपया हमारे ट्राइबल चीफ रोमन रेंस को टाइटल अपने पास रखने दो।)

(मैं SmackDown को 10 में से 4 अंक दूंगा क्योंकि यह एक ठीक शो था। कुछ बड़ा देखने को नहीं मिला लेकिन सैमी जेन vs शिंस्के नाकामुरा के बीच मुकाबला अच्छा रहा और मैं उम्मीद करता हूँ कि रोमन रेंस को गोल्डबर्ग पर जीत मिलेगी।)

Quick Links