WWE SmackDown में John Cena समेत फेमस Superstars के बवाल मचाने पर फैंस हुए खुश, ट्विटर पर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद आया
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद आया

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार रहा। शो में हुए सभी मैच रेसलिंग के हिसाब से बेहतरीन रहे। फैंस को शुरुआती और अंतिम सैगमेंट बहुत पसंद आया। जॉन सीना (John Cena), एलए नाइट (LA Knight), कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और जे उसो (Jey Uso) का जजमेंट डे और ब्लडलाइन के खिलाफ हुआ ब्रॉल काफी ज्यादा चर्चा का विषय रहा। सभी स्टार्स ने यहां बवाल मचाया।

ड्रैगन ली की जमकर तारीफ देखने को मिली और उन्हें इस जनरेशन का रे मिस्टीरियो कहा गया। फैंस अब Fastlane 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए उत्साहित नज़र आ रहे हैं। कुल मिलाकर ब्लू ब्रांड के इस एपिसोड को लेकर ज्यादातर प्रशसंकों की प्रतिक्रियाएं काफी अच्छी रही। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालने वाले हैं।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाएं

(मैं SmackDown को 10 में से 6 अंक दूंगा क्योंकि यह एक अच्छा शो था। मुझे जजमेंट डे और ब्लडलाइन का साथ काम करना पसंद आया। ड्रैगन ली ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो कितने अच्छे हैं।)

(कुल मिलाकर SmackDown का Fastlane 2023 के लिए गो-होम शो बुरा नहीं था। कई सारे अच्छे मोमेंट्स देखने को मिले। कुछ पल खराब भी रहे लेकिन उन्होंने पूर्ण रूप से शो को बढ़िया बनाने की कोशिश की। शो को 10 में से 7 का स्कोर मिलेगा।)

(SmackDown के अंत में काफी ज्यादा अच्छा सैगमेंट देखने को मिला। ऐसा लग रहा है कि Fastlane बढ़िया रहने वाला है और मैं इसका इंतजार नहीं कर सकता।)

(SmackDown का एपिसोड अच्छा रहा। एलए नाइट और जिमी उसो का मैच DQ में खत्म हुआ। बॉबी लैश्ले ने रे मिस्टीरियो को हराया। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के हमले के कारण क्रूज़ डेल टोरो और जोएक्विन वाइल्ड Fastlane 2023 से बाहर हो गए हैं। शार्लेट फ्लेयर और ओस्का ने डैमेज कंट्रोल को हराया।)

(ड्रैगन ली काफी ज्यादा अच्छे हैं। वो जरूर ही इस जनरेशन के रे मिस्टीरियो बनेंगे। मुझे सही मायने में लगता है कि वो भविष्य के वर्ल्ड चैंपियन हैं। थ्योरी ने बढ़िया प्रदर्शन किया और कैमरन ग्राइम्स को दोबारा टीवी पर देखकर अच्छा लगा।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now