WWE SmackDown के जबरदस्त एपिसोड के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, दिग्गज की वापसी पर फैंस हुए खुश

Ujjaval
WWE SmackDown में कई बढ़िया चीज़ें देखने को मिली हैं
WWE SmackDown में कई बढ़िया चीज़ें देखने को मिली हैं

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। इस एपिसोड में अच्छा चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। साथ ही सैगमेंट्स द्वारा कुछ स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया। WWE ने इसी शो के दौरान रेसलिंग के हिसाब से कुछ शानदार मैच दिए और प्रभावित किया।

यह एपिसोड फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आया। कई लोगों को कर्ट एंगल का बर्थडे सेलिब्रेशन और ब्रे वायट की एलए नाइट के साथ दुश्मनी भी पसंद आई। हर एक फैन की शो को लेकर प्रतिक्रिया थोड़ी अलग रही। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं को लेकर बात करेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(आज का SmackDown का एपिसोड काफी अच्छा था। मैं झूठ नहीं बोलूंगा। मैं अगले हफ्ते के लिए इंतजार नहीं कर सकता है।)

(कर्ट एंगल मेरे पसंदीदा रेसलर हैं। उन्हें फिर से देखना हमेशा ही बढ़िया रहता है।)

(SmackDown का एक और एपिसोड बहुत अच्छा था।)

(कुल मिलाकर, यह काफी मजेदार एपिसोड था और यह पूरी तरह से भावनाओं से भरा हुआ था। मैं यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हूँ कि ब्रे वायट और एलए नाइट के बीच चीज़ें आगे किस तरह से बढ़ती हैं।)

(जितना अच्छा आज का एपिसोड था, अगले हफ्ते के SmackDown का लाइनअप उससे भी बेहतर नज़र आ रहा है।)

(SmackDown का एक अच्छा एपिसोड देखने को मिला था। मुझे ऐसा महसूस हुआ कि कई सारे टैग टीम मैच देखने को मिले लेकिन ब्रे वायट और एलए नाइट की स्टोरीलाइन रोचक होते जा रही है। उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के साथ भी कुछ खास किया।)

(SmackDown का एपिसोड अच्छा था। कर्ट एंगल का बर्थडे सेलिब्रेशन बहुत मनोरंजक रहा जहां एंगल ने अल्फा अकादमी पर मिल्क स्प्रे कर दिया। इसने 2001 की यादें ताजा कर दी। लिव मॉर्गन और टेगन नॉक्स ने शायना बैजलर और रोंडा राउजी को राकेल रॉड्रिगेज़ की मदद से हराया।)

(मुझे मेन इवेंट सैगमेंट बहुत पसंद आया। SmackDown का एपिसोड कुल मिलाकर काफी अच्छा था। इसे 10 में से 8 अंक मिलेंगे।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now