SmackDown में Roman Reigns के भाई पर जानलेवा हमले के बाद ट्विटर पर आई ढेरों प्रतिक्रियाएं, WWE की हुई जमकर तारीफ

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद आया
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद आया

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड जोरदार साबित हुआ। इस शो में कई अच्छे मैच देखने को मिले और सैगमेंट्स भी खास रहे। एपिसोड में फैंस का ध्यान मुख्य रूप से द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन ने खींचा।

SmackDown की शुरुआत और मेन इवेंट को रोमन रेंस और जे उसो ने रोचक बनाया। शो में हुई अन्य चीज़ों पर भी फैंस की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। फैंस ने WWE की जमकर तारीफ की। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं को लेकर बात करेंगे।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(SmackDown का एपिसोड काफी शानदार था। मैं जे उसो vs रोमन रेंस मैच के लिए उत्साहित हूँ। कृपया मेन इवेंट जे उसो को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने का मौका दीजिए।)

(कुल मिलाकर SmackDown का एक और एपिसोड बढ़िया रहा। एक मुकाबले को छोड़कर सभी मैच बेहतरीन थे। एक खराब सैगमेंट भी देखने को मिलता लेकिन एलए नाइट ने आकर इसे बचा लिया। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में हर चीज़ जबरदस्त थी।)

(रोमन रेंस और जे उसो के बीच एक और बेहतरीन शुरुआती सैगमेंट देखने को मिला। हर हफ्ते यह दोनों ही स्टार्स हर सैगमेंट के साथ उम्मीद से बेहतर काम करते हैं। मैं यह देखने का इंतजार नहीं कर सकता कि वो अपने मैच को कैसा बनाते हैं। यह काफी रोचक होना चाहिए।)

(जे उसो और रोमन रेंस के बीच एक बढ़िया सैगमेंट देखने को मिला।)

(रे मिस्टीरियो ने कोशिश की और एक अच्छा मैच दिया। उम्मीद है कि उनके साथ सबकुछ सही है।)

(मुझे यकीन नहीं हो रहा कि WWE ने चेल्सी ग्रीन को बिग बूट पर पिन होने के लिए बुक किया।)

(जे उसो की जीत हुई। ग्रेसन वॉलर के खिलाफ उनका काफी अच्छा मेन इवेंट देखने को मिला।)

(द ब्लडलाइन की कहानी के लिए यह काफी अच्छा शो रहा।)

(जे उसो और ग्रेसन वॉलर के बीच अच्छा मैच देखने को मिला। मुझे मुख्य रूप से स्पीयर और स्प्लैश का कॉम्बिनेशन पसंद आया। जब जे उसो ने रोमन रेंस पर स्पीयर लगाया, तो न्यू ओर्लांस की प्रतिक्रियाएं जबरदस्त रही थी। मुझे शो का अंत समझ में आया लेकिन रोमन रेंस का पलड़ा भारी नहीं रहना चाहिए था।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment