WWE SmackDown में John Cena के खिलाफ Roman Reigns की हार और दिग्गज की टाइटल जीत को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद आया
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद आया

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी तगड़ा रहा। इस एपिसोड की शुरुआत एक बढ़िया सैगमेंट से देखने को मिली। बाद में कुछ अच्छे सिंगल्स और चैंपियनशिप मैच बुक किए गए। मेन इवेंट में जॉन सीना (John Cena) और रोमन रेंस (Roman Reigns) दोनों टैग टीम मैच का हिस्सा बने।

इस एपिसोड को फैंस ने काफी पसंद किया और लगभग सभी ने शो की तारीफ की। प्रशंसकों की शार्लेट फ्लेयर की चैंपियनशिप जीत, रोमन रेंस-सैमी ज़ेन की हार और SmackDown विमेंस टाइटल मैच को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं को लेकर बात करेंगे।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(आज शानदार SmackDown शो द्वारा साल का अंत हुआ।)

(SmackDown का एपिसोड अच्छा था। शार्लेट फ्लेयर को धन्यवाद। हाँ, मैंने आपको मिस किया।)

(जॉन सीना और केविन ओवेंस ने द ब्लडलाइन को हराया! साल को सही तरह से खत्म करने के लिए SmackDown का एपिसोड अच्छा बनाया गया।)

(रोमन रेंस को लंबे समय बाद पहली हार मिली है।)

(रोंडा राउजी vs राकेल रॉड्रिगेज़ असल में काफी अच्छा मैच था।)

(SmackDown का आज का एपिसोड क्वालिटी के मामले में बहुत हाई था। शानदार चीज़ें देखने को मिली।)

(काफी अच्छा टैग टीम मैच देखने को मिला। केविन ओवेंस ने मैच में ज्यादा काम किया और जॉन सीना सिर्फ अंत में आए। मैं झूठ नहीं बोलूंगा, मैं चाहता था कि यह मैच 30 मिनट तक चले, क्योंकि इसमें तगड़े सुपरस्टार्स शामिल थे। इसके बावजूद भी एक मनोरंजक मैच देखने को मिला।)

(मुझे कहना होगा कि बहुत लंबे समय में यह SmackDown का सबसे बढ़िया एपिसोड था। 2022 को खत्म करने का यह अच्छा तरीका था।)

(कुल मिलाकर, साल 2022 को एक अच्छे SmackDown के एपिसोड के साथ खत्म किया गया। हमें आखिर Royal Rumble 2023 के लिए बिल्डअप देखने को मिला। हमें आखिर पिच ब्लैक मैच का ऐलान होते दिखा। कई मुख्य स्टोरीलाइंस आगे बढ़ी और एक मजेदार मेन इवेंट टैग टीम मैच हुआ। इस शो को 10 में से 8.5 मिलेंगे।)

(SmackDown का आज का एपिसोड काफी अच्छा था।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment