WWE SmackDown में Roman Reigns और उनके दुश्मन को लेकर ट्विटर पर मचा बवाल, Brock Lesnar समेत दिग्गज पर भी फैंस की आई प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड शानदार था
WWE SmackDown का एपिसोड शानदार था

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही रोचक रहा। इस एपिसोड में कुछ अच्छे मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया गया। WWE ने Elimination Chamber के गो होम शो को देखने लायक बनाया और इवेंट के लिए फैंस के बीच उत्साह को डबल कर दिया।

सैमी ज़ेन के प्रोमो सैगमेंट और रोमन रेंस को धमकी देने को लेकर फैंस बहुत खुश हुए। साथ ही फैंस ने ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले को ब्रे वायट से मिली चुनौती पर भी अपनी राय दी। हर एक फैन की प्रतिक्रिया शो को लेकर अलग रही। इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(6 साल पहले रोमन रेंस रिंग में खड़े थे और उन्हें 5 मिनट तक बू किया गया। उन्होंने कोई शब्द नहीं बोला। आज सैमी ज़ेन रिंग में खड़े थे और 5 मिनट तक उन्हें चीयर गया गया, उन्होंने कोई शब्द नहीं कहा। चीज़ मिलती-जुलती है। मॉन्ट्रियल और पूरी दुनिया को आपके ऊपर भरोसा है, सैमी ज़ेन!)

(मुझे लगता है कि सैमी ज़ेन, रोमन रेंस को हराएंगे और चैंपियनशिप पर कब्जा करेंगे। हालांकि, मुझे लगता है कि WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन, रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होगा।)

(सैमी ज़ेन, इस कहानी को खत्म कीजिए।)

(आज SmackDown के बाद यह कहना सही रहेगा कि सैमी ज़ेन रेसलिंग जगत में अभी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार हैं। रोमन रेंस को Elimination Chamber में काफी खतरनाक बू मिलेगी।)

(सैमी ज़ेन पूरे प्लेनेट पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार हैं।)

(मैं यह जानने के लिए उत्साहित हूँ कि ब्रे वायट को ब्रॉक लैसनर या बॉबी लैश्ले में काफी ज्यादा रुचि क्यों है।)

(ब्रे वायट vs ब्रॉक लैसनर या बॉबी लैश्ले शानदार रहेगा।)

(मैं WrestleMania 39 में ब्रे वायट vs बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर vs गुंथर देखना चाहूंगा।)

(ब्रे वायट vs बॉबी लैश्ले/ब्रॉक लैसनर के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूँ।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now