WWE SmackDown में Roman Reigns और उनके साथी की हुई जमकर तारीफ, फैंस ने ट्विटर पर दी शानदार प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown को लेकर फैंस खुश थे
WWE SmackDown को लेकर फैंस खुश थे

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी रोचक साबित हुआ। WWE ने शो को अच्छे मैचों से देखने लायक बनाया वहीं सैगमेंट्स द्वारा स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया। WWE ने सही मायने में पिछले हफ्ते के मुकाबले सुधार दिखाया। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) नजर आए वहीं एक रोचक टाइटल मैच देखने को मिला।

Ad

SmackDown के इस शो को लेकर सभी की प्रतिक्रियाएं काफी अलग रही। हालांकि, रोमन रेंस और ब्लडलाइन का सैगमेंट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के पूरे एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं को लेकर बात करने वाले हैं।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(मैं सही मायने में ब्लडलाइन का शुरुआती सैगमेंट देखकर रोने लग गया। सैमी जेन और रोमन रेंस आप दोनों शानदार हैं। मुझे यह बहुत पसंद आया।)

Ad

(सैमी जेन काफी जबरदस्त टैलेंट हैं।)

Ad

(ठीक है, मैं घर गया और मैंने SmackDown का शुरुआती सैगमेंट देखा, जिसमें रोमन रेंस और ब्लडलाइन नजर आए। रोमन रेंस की सैमी जेन से बातचीत ने मुझे बहुत जोर से हंसने पर मजबूर कर दिया। ट्राइबल चीफ के चेहरे के भाव काफी बढ़िया थे।)

Ad

(सैमी जेन इस स्टोरीलाइन में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वो SmackDown की सबसे बढ़िया चीज़ों में से एक हैं।)

Ad

(SmackDown का एपिसोड अच्छा था। द उसोज़ ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को ब्रॉलिंग ब्रुट्स के खिलाफ रिटेन किया। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने ओटिस को हराया। सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को एकनॉलेज किया।)

Ad

(सैमी जेन अब आधिकारिक तौर पर ब्लडलाइन के Honorary Uce बन गए हैं। यह सैगमेंट शानदार था।)

Ad

(मैं SmackDown को 10 में से 6 अंक दूंगा क्योंकि यह शो अच्छा था। सैमी जेन और जे उसो के बीच नफरत और मेन इवेंट मैच शानदार था।)

Ad

(SmackDown का एपिसोड आज काफी बढ़िया था। सिर्फ एक निराशाजनक चीज़ यह रही कि डकोटा काई को एक बार फिर रोलअप के कारण हार मिली।)

Ad

(ब्रॉन स्ट्रोमैन बनाम ओटिस अच्छा था। ब्रॉन ने उन्हें पावरबॉम्ब की मदद से हराया।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications