WWE SmackDown में Roman Reigns के दुश्मन पर फूटा फैंस का गुस्सा, मनोरंजक शो का मजा किया किरकिरा

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड देखने लायक था
WWE SmackDown का एपिसोड देखने लायक था

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड बहुत बढ़िया रहा। हर हफ्ते फैंस शो की जमकर तारीफ करते हैं लेकिन इस हफ्ते प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं थोड़ी अलग रही। लोगन पॉल ने SmackDown में प्रोमो कट करते हुए रोमन रेंस को हराने का दावा किया था। पॉल को लेकर फैंस थोड़े निराश नजर आए। इसके अलावा कई चीज़ों की दर्शकों ने प्रशंसा भी की। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करेंगे।

Ad

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(अगर WWE रोमन रेंस और लोगन पॉल की इस लड़ाई को स्टोरीलाइन बनाता है तो फिर यह आज तक का सबसे खराब निर्णय होगा।)

Ad

(लोगन पॉल ने खराब काम किया। पॉल हेमन और उनके साथियों ने चीज़ों को फिर सही जगह पर लाने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें रोमन रेंस के प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ शानदार काम करना होगा और इससे चीज़ें फिर सही हो जाएंगी।)

Ad

(मैं नहीं बता सकता कि यह एक अच्छा शो था या खराब! मैं शो शुरू होने से पहले खराब मूड में था और फिर लोगन पॉल को देखने के बाद मेरी रुचि शो देखने में खत्म हो गई।)

Ad

(यह लाइव के सबसे अच्छे प्रोमो में से एक है। वो जो भी बोल रही थीं, उसपर उन्हें आत्मविश्वास था और वो रोंडा राउजी से डर नहीं रही थीं।)

Ad

(मैडकैप मॉस और सोलो सिकोआ के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिला लेकिन मुझे पता था कि मॉस टाइटल नहीं जीतेंगे। हालांकि, सैमी जेन को मदद करने की जरूरत नहीं थी।)

Ad

(मुझे नहीं पता कि वो ऐसा कैसे करेंगी लेकिन मैं चाहता हूँ कि लिव मॉर्गन को रोंडा राउजी पर जीत मिलें।)

Ad

(यह SmackDown का एक तगड़ा एपिसोड नहीं था लेकिन फिर भी काफी मनोरंजक था।)

Ad

(मुझे अल्फा अकेडमी पसंद है लेकिन उनका SmackDown पर आज फिर नजर आने का कोई सेंस नहीं था क्योंकि वो Raw स्टार्स हैं। मुझे नहीं पता कि कोई कैसे यह सोच सकता है कि ब्रांड स्प्लिट अभी भी कोई चीज़ है।)

Ad

(मैंने इस चीज़ पर तो ध्यान ही नहीं दिया कि आज SmackDown में हमें विमेंस का सिर्फ एक मैच देखने को मिला। आइए अगले हफ्ते इसे सही करते हैं।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications