WWE SmackDown में Roman Reigns के भाइयों की हार और नए Superstars के शानदार डेब्यू को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की ढेरों प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड जोरदार रहा। SmackDown में कई जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली। इन-रिंग एक्शन के मामले में यह एपिसोड अच्छा रहा और नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions) के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई गई। मेन इवेंट मैच फैंस को बहुत पसंद आया और WWE की जमकर तारीफ हुई।

रोमन रेंस अपने भाइयों की हार से बहुत निराश नज़र आए। साथ ही नए NXT सुपरस्टार्स ग्रेसन वॉलर, प्रिटी डेडली, आईला डौन और एल्बा फायर ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं को लेकर बात करेंगे।

- WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(कुल मिलाकर SmackDown का एपिसोड मनोरंजक रहा, जहां एक अच्छा टैग टीम मेन इवेंट मैच देखने को मिला। Night of Champions को लेकर चीज़ें साफ नज़र आ रही हैं। साथ ही द ब्लडलाइन में दरार बढ़ती जा रही है। इस शो का स्कोर 7 होगा।)

(SmackDown का एपिसोड सही मायने में अच्छा था।)

(सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस, द उसोज़ से बदला लेकर खुश हैं। उम्मीद के अनुसार उसोज़ के साथ LWO का अच्छा मैच देखने को मिला।)

(LWO को द उसोज़ पर केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन की मदद से जीत मिली। मैच अच्छा था। रोमन रेंस इस चीज़ से खुश नहीं हैं।)

(प्रिटी डेडली ने अपना मेन रोस्टर डेब्यू मैच जीता। यह देखकर अच्छा लगा।)

(ज़ेलिना वेगा और ओस्का के बीच एक मजेदार मैच देखने को मिला, जहां ओस्का ने जीत दर्ज की।)

(मुझे ग्रेसन वॉलर इफेक्ट सैगमेंट काफी ज्यादा पसंद आया। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में इस तरह के सैगमेंट और देखने को मिलेंगे। ग्रेसन वॉलर के लिए बड़ी चीज़ें आने वाली हैं।)

(भले ही एलए नाइट एक शानदार हील हैं, मुझे उनका कैरेक्टर पसंद है।)

(एलए नाइट और रिक बूग्स की टैग टीम सिर्फ एक दिन के लिए थी। यह अच्छी चीज़ है। एलए नाइट इस कंपनी में फैंस द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार हैं। वो सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में ही सबसे अच्छा किरदार निभा सकते हैं।)

(आईला डौन और एल्बा फायर का डेब्यू अच्छा रहा।)

(शेमस यह बता रहे हैं कि किस तरह से ऑस्टिन थ्योरी की तरह ज्यादा बोलने वाले लोगों का सामना करना चाहिए।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links