"Roman Reigns के आने से शो महत्वपूर्ण बन जाता है"- WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown में कई बढ़िया चीज़ें देखने को मिली हैं
WWE SmackDown में कई बढ़िया चीज़ें देखने को मिली हैं

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही रोचक रहा। WWE ने पहले ही इस शो के लिए कुछ शानदार मैच और सैगमेंट्स बुक कर दिए थे। कहा जा सकता है कि WWE ने बढ़िया काम करते हुए साल के पहले शो को देखने लायक बना दिया। द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन फैंस को पसंद आई। साथ ही शो में दो चैंपियनशिप मैच देखने को मिले। एक मिक्स्ड टैग टीम मुकाबला भी बुक किया गया था।

Ad

SmackDown को लेकर सभी की प्रतिक्रिया थोड़ी अलग रही। ज्यादातर लोगों ने रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के स्टोरीलाइन एंगल की खूब तारीफ की। इसके अलावा मेन इवेंट में हुआ द उसोज़ vs ड्रू मैकइंटायर और शेमस चैंपियनशिप मैच भी चर्चा का विषय रहा। इसके अलावा सोलो सिकोआ और ड्रू मैकइंटायर के बीच दुश्मनी देखने के लिए प्रशंसक उत्साहित हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं को लेकर बात करेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(ब्लडलाइन की यह स्टोरीलाइन काफी अच्छी है।)

Ad

(रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के सैगमेंट काफी ज्यादा अच्छे होते हैं।)

Ad

(रोमन रेंस एक अच्छे दोस्त का किरदार शानदार तरीके से निभा रहे हैं।)

Ad

(SmackDown का एपिसोड आज काफी बढ़िया था।)

Ad

(यह एक अच्छा शो रहा। जब रोमन रेंस आते हैं, तो शो अपने-आप ज्यादा महत्वपूर्ण बन जाता है।)

Ad

(मैं SmackDown को 10 में से 5 अंक दूंगा क्योंकि यह एक अच्छा शो था। मेन इवेंट मैच काफी अच्छा था और द ब्लडलाइन का सैगमेंट भी शानदार था।)

Ad

(द उसोज़ ने शेमस और ड्रू मैकइंटायर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल्स को रिटेन किया। एक अच्छा मेन इवेंट देखने को मिला जहां चारों सुपरस्टार के बीच बढ़िया तालमेल रहा। साथ ही यहां पर सोलो सिकोआ और ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी को सही तरह से सेटअप कर दिया गया है।)

Ad

(मुझे ड्रू मैकइंटायर vs सोलो सिकोआ एक और बार देखना है। दोनों का Clash at the Castle के बाद वाला मैच बहुत बढ़िया था।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications