WWE SmackDown में Roman Reigns के नए विरोधी और फेमस Superstar के डेब्यू को लेकर ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

WWE SmackDOwn को लेकर सभी की प्रतिक्रियाएं थोड़ी अलग रही
WWE SmackDOwn को लेकर सभी की प्रतिक्रियाएं थोड़ी अलग रही

WWE SmackDown का एपिसोड रोचक रहा। WWE ने इस एपिसोड को कई अच्छे मैचों और सैगमेंट्स के द्वारा खास और देखने लायक बनाया। स्मैकडाउन (SmackDown) की शुरुआत और अंत ने फैंस का ध्यान खींचा। इस एपिसोड में कुछ सिंगल्स मैच देखने को मिले वहीं NXT स्टार्स का मेन रोस्टर पर डेब्यू हुआ।

यह एपिसोड फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया। ज्यादातर प्रशंसक रोमन रेंस के बारे में बात कर रहे थे। इसके अलावा गंथर और रेचल रॉड्रिगेज के डेब्यू को लेकर भी ट्विटर पर प्रतिक्रिया आई। सभी फैंस का रिएक्शन शो को लेकर काफी अलग रहा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(आखिर शिंस्के नाकामुरा वर्ल्ड टाइटल के लिए 4 साल बाद फिर चैलेंज कर रहे हैं। उन्होंने एजे स्टाइल्स के साथ 2018 में WWE चैंपियनशिप फिउड के बाद से टॉप चैंपियनशिप के लिए चैलेंज नहीं किया है।)

(रोमन रेंस और शिंस्के नाकामुरा का मुकाबला शानदार रहेगा। अगर यह मुकाबला होता है तो दुश्मनी फ्रेश फील होगी।)

(जब रोमन रेंस ने शिंस्के नाकामुरा को गले लगाया तो यह चीज़ मजेदार रही और उनका चेहरा देखने लायक था।)

(ब्लडलाइन WWE में मौजूद सभी चैंपियनशिप जीतने वाला है। ब्रांड स्प्लिट के अंत की शुरुआत हो गई है।)

(मैंने SmackDown के एपिसोड का काफी आनंद लिया। मुझे गंथर को लाना और हैप्पी कॉर्बिन सैगमेंट पसंद आया।)

(क्राउड थोड़ा बेहतर रह सकता था। रोमन रेंस एक अलग स्तर पर पहुंच गए हैं और नाकामुरा का उनका पहला विरोधी होना अच्छी चीज़ है। बार्थेल के नाम चेंज से उतना फर्क नहीं पड़ा है। गंथर ने गंथर की तरह रेसलिंग की।)

(गंथर का लाल कोट शानदार था। मुझे यह पसंद आया। उनके लिए मेन रोस्टर पर यह नया लुक रहा है।)

(मैं झूठ नहीं बोलूंगा, गंथर का नया थीम सॉन्ग कुछ हद तक शानदार है।)

(साशा बैंक्स बनाम लिव मॉर्गन काफी बढ़िया रहा।)

(अच्छा हुआ रेचल रॉड्रिगेज को एंजल और हम्बर्टो के साथ नहीं जोड़ा गया।)

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Be the first one to comment