WWE में Roman Reigns की धमाकेदार जीत और फेमस Superstar के यादगार प्रदर्शन को लेकर ट्विटर पर आई ढेरों प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown में कुछ बड़ी चीज़ें देखने को मिली
WWE SmackDown में कुछ बड़ी चीज़ें देखने को मिली

WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड ने फैंस को काफी प्रभावित किया। WWE ने शो के लिए कई चीज़ों का ऐलान किया था और देखा जाए तो एपिसोड ने निराश नहीं किया। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) के लिए स्टोरीलाइंस आगे बढ़ाई गई। स्मैकडाउन (SmackDown) में मुख्य रूप से रोमन रेंस (Roman Reigns) सभी के बीच चर्चा का विषय रहे।

रोमन रेंस ने वापसी करते हुए रिडल के खिलाफ टाइटल मैच लड़ा था। यह मैच बढ़िया था और अंत में जाकर रोमन रेंस ने जीत दर्ज की। मैच के बाद ब्रॉक लैसनर का रिटर्न हुआ। खैर, रोमन रेंस और रिडल के मैच की फैंस ने जमकर तारीफ की। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं पर नजर डालेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(खैर, रोमन रेंस vs रिडल काफी बढ़िया था।)

(रोमन रेंस और रिडल के बीच शानदार मैच देखने को मिला। रिडल ने खास तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। Royal Rumble में सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच के बाद यह रोमन रेंस का सबसे अच्छा मुकाबला था।)

(यह प्रीमियम लाइव इवेंट के मुख्य मुकाबले के स्तर का था।)

(रोमन रेंस बनाम रिडल काफी अच्छा मैच था। रिडल सही मायने में आगे जाकर बड़े स्टार बन सकते हैं। रोमन रेंस ने रिडल को आज सही मायने में ताकतवर दिखाकर बढ़िया काम किया।)

(रोमन रेंस vs रिडल शानदार था।)

(रोमन रेंस और रिडल के एक बीच धमाकेदार मैच हुआ!)

(रिडल vs रोमन रेंस एक मनोरंजक और मजेदार मैच था।)

(रोमन रेंस और रिडल के बीच एक शानदार मैच देखने को मिला। उन्होंने एक समय पर मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया था कि रिडल शायद जीत सकते हैं और मैंने पहले इस बारे में कभी नहीं सोचा था।)

(रोमन रेंस vs रिडल काफी मनोरंजक था! ब्रॉक लैसनर की वापसी ने मुझे चौंका दिया। SmackDown को खत्म करने का यह अच्छा तरीका था।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।