WWE SmackDown में Roman Reigns के भाइयों द्वारा मचाए गए बवाल के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE
WWE SmackDown में The Usos का देखने को मिला दबदबा

The Usos: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड काफी ज्यादा शानदार रहा। भले ही ट्राइबल चीफ रोमन रेंस (Roman Reigns) इस शो का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन (Bloodline) की स्टोरीलाइन शानदार तरीके से आगे बढ़ी। द उसोज़ (The Usos) ने दिखा दिया कि वो ब्लडलाइन सिविल वॉर के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Ad

इस बीच उन्होंने ना सिर्फ रोमन रेंस पर निशाना साधा, बल्कि मेन इवेंट मैच के बाद जिस तरह अपने छोटे भाई सोलो सिकोआ की हालत खराब की वो देखने लायक था। उन्होंने Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इसके अलावा शो में लिव मॉर्गन की वापसी भी देखने को मिली, जोकि पिछले कुछ समय से चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर थीं।

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस के भाइयों द्वारा मचाए गए बवाल और पूर्व चैंपियन की वापसी को लेकर ट्विटर पर भी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई है और फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर किसने क्या कहा?

(द ब्लडलाइन सिविल वॉर आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। अगले हफ्ते होने वाला SmackDown का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है)

Ad

(द उसोज़ ने बिना किसी हिचक के अपने छोटे भाई की हालत खराब कर दी।)

Ad

(द उसोज़ ने स्मैकडाउन में सोलो सिकोआ के ऊपर दो सुपरकिक्स लगाते हुए उन्हें डिस्ट्रॉय कर दिया। दो डबल सुपर किक और एक उसो डबल स्पलैश भी। चीज़ें जो आप देखना पसंद करते हैं।)

Ad

(SmackDown का एपिसोड अच्छा था। सोलो ने शेमस, रोंडा-शेना ने एल्बा-डौन को हराया। लिव मॉर्गन की वापसी हुई और साथ ही एलए नाइट ने रे मिस्टीरियो को हराया।)

Ad

(लिव मॉर्गन इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं कि कैसे आप किसी को बिना चैंपियनशिप बेल्ट दिए भी स्पेशल फील करा सकते हैं।)

Ad

(लिव मॉर्गन की वापसी हो गई है और डकोटा काई भी जल्दी रिकवर कर रही हैं। वर्ल्ड एक बार फिर हील कर रहा है)

Ad

(द उसोज़ ने पहले स्ट्राइक किया, रोमन रेंस की अगले हफ्ते वापसी होने वाली है। ब्लडलाइन सिविल वॉर की शुरुआत हो गई है)

Ad

(WWE SmackDown का अगला एपिसोड काफी Insane होने वाला है।)

Ad

(SmackDown का एपिसोड मेरी नज़र में उतना अच्छा नहीं था। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन और शेमस vs सोलो सिकोआ के बीच जबरदस्त मैच के अलावा शो में कुछ खास नहीं हुआ।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications