WWE SmackDown को Roman Reigns की मौजूदगी के बावजूद हुआ बड़ा नुकसान, व्यूअरशिप में आई भारी गिरावट

Ujjaval
WWE SmackDown की रेटिंग्स का खुलासा हुआ
WWE SmackDown की रेटिंग्स का खुलासा हुआ

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का आखिरी एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर साल 2023 के पहले ब्लू ब्रांड शो को खास बनाया। इस शो की रेटिंग्स सामने आ गई है। WWE को व्यूअरशिप के मामले में भारी नुकसान हुआ है। पिछले हफ्ते के मुकाबले रेटिंग्स बहुत कम हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) के शो में नज़र आने के बावजूद बड़ा नुकसान हो गया।

Ad

WWE SmackDown को रेटिंग्स के मामले में हुआ बहुत बड़ा नुकसान

6 जनवरी 2023 (भारत में 7) को हुए SmackDown के एपिसोड का आयोजन मेम्फिस, टेनेसी के FedEx Forum एरीना में हुआ था। इस शो में कई बड़े स्टार्स नज़र आए थे। आपको बता दें कि रोमन रेंस, सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस, शार्लेट फ्लेयर, द उसोज़, ड्रू मैकइंटायर और शेमस समेत अन्य रेसलर्स ने एपिसोड को खास बनाने में मदद की।

SpoilerTV ने अपनी रिपोर्ट में SmackDown के एपिसोड की व्यूअरशिप के बारे में जानकारी दी है। शो की औसतन व्यूअरशिप 2.168 मिलियन रही। पहले घंटे इस शो को 2.198 मिलियन लोगों ने देखा और दूसरे घंटे की रेटिंग 2.137 मिलियन रही। ब्लू ब्रांड की 18 से 49 के डेमोग्राफिक्स में रेटिंग 0.5 की है।

Ad

देखा जाए तो पिछले हफ्ते के मुकाबले भारी नुकसान हुआ है। SmackDown के 2022 के आखिरी शो को 2.629 मिलियन लोगों ने देखा था। यह पिछले दो सालों में ब्लू ब्रांड की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप थी। इसका एक बड़ा कारण जॉन सीना की वापसी और इन-रिंग एक्शन में नज़र आने को माना जा सकता है।

ब्लू ब्रांड के एपिसोड द्वारा Royal Rumble इवेंट की स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया। लिव मॉर्गन और रिकोशे के रंबल मुकाबले में एंट्री लेने का ऐलान हो गया। साथ ही रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप की दुश्मनी आगे बढ़ाई गई। रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के बीच एक सिंगल्स मैच भी बुक करा दिया। WWE ने ब्लू ब्रांड के आखिरी एपिसोड को मनोरंजक बनाया था। उम्मीद है कि 2023 में WWE को रेटिंग्स के मामले में संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications