WWE न्यूज: अगले हफ्ते Smackdown में होगा दो बड़े सुपरस्टार्स के बीच WrestleMania 34 का रीमैच

wwe cover image
Enter caption
Ad

914 दिन तक NXT में चैंपियन रहने और अपना दबदबा कायम करने क बाद असुका मेन रोस्टर में आई थी। लेकिन ये सब तक सन्न रहा गया जब रैसलमेनिया 34 में शार्लेट फ्लेयर ने असुका को फिगर 8 लगाकर हरा दिया। असुका इस मूव को सह नहीं पाई थी। पूरी दुनिया तब चौंक गई जब शार्लेट फ्लेयर ने असुका की विनिंग स्ट्रीक को तोड़ दिया। लेकिन अब एक सवाल और सामने आ गया है कि क्या अब शार्लेट फ्लेयर एक बार फिर असुका को हरा पाएंगी?

स्मैकडाउन लाइव शो के दौरान ही इस बात का एलान किया गया कि असुका और शार्लेट के बीच रैसलमेनिया के बाद रीमैच अगले हफ्ते स्मैकडाउन में होगा। अब इस मैच में सभी की नजरें होंगी। क्योंकि ये मैच काफी शानदार रहेगा।

मेन रोस्टर में असुका करियर कुछ खास नहीं रहा है। कई मौके उन्हें दिए गए थे लेकिन वो साबित नहीं कर पाई। उन्हें बीच में पुश भी दिया गया था। लेकिन वो नाकाम रही। एक्सट्रीम रूल्स और मनी इन द बैंक में उन्हें कार्मेला के खिलाफ स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका भी मिला था।

इस हफ्ते स्मैकडाउन की शुरूआत कॉन्ट्रैक्ट साइन से हुई थी। पहली बार होने वाले विमेंस टीएलसी मैच के लिए शार्लेट फ्लेयर, बैकी लिंच और असुका ने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया। असुका ने इस बीच दोबारा रीमैच के लिए चैलेंज कर दिया था। इसके बाद मैंडी रोज और सोन्या डेविल ने आकर बीच में दखलअंदाजी कर दी।इसके बाद असुका और शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला मैंडी रोज और सोन्या डेविल के साथ हुआ। हालांकि इन दोनों को हार का सामना करना पड़ा था। शार्लेट फ्लेयर ने किक असुका को मार दी। जिसके बाद असुका ने भी शार्लेट पर हमला कर दिया था। इसका फायदा सोन्या डेविल ने उठाया और जीत हासिल की।

अगले हफ्ते अब इस मैच में फैंस को काफी मजा आएगा।

WWE की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications