WWE की फेमस महिला रेसलर ने अपने पहले बच्चे के जेंडर का खुलासा किया, बहुत जल्द फैंस को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार ने दी अहम जानकारी

Alexa Bliss: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) और उनके पति रायन कब्रेरा ने आखिरकार अपने बच्चे के जेंडर के बारे में खुलासा कर दिया है।

Ad

मई में, ब्लिस और रायन कब्रेरा ने खुलासा किया कि वो एक बच्चे को जन्म देने वाले हैं। वह तब से कभी-कभार बेबी बंप तस्वीरों के साथ फैंस को अपडेट रखती रही हैं। Entertainment Tonight पर एलेक्सा और रायन ने ऐलान किया कि खुशहाल कपल की बेटी होगी।

youtube-cover
Ad

ब्लिस ने साल 2020 की शुरूआत में रायन कब्रेरा को डेट करना शुरू किया। 9 अप्रैल, 2022 को इस जोड़े ने एक भव्य समारोह में शादी कर ली। The Messenger पर बात करते हुए कब्रेरा ने बच्चे के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था,

हम हमेशा इस बारे में बात करते थे कि हमारे निश्चित रूप से बच्चे होंगे और हम दोनों बच्चे चाहते थे। हमें नहीं पता था कि हर चीज़ के लिए सही समय क्या था। पहले तो हम दोनों ऐसे थे, ओह, हम क्या करने जा रहे हैं? लेकिन फिर भी सब हो गया।

WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने दिया था बयान

हाल ही में एलेक्सा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें यह बताया गया कि प्रेग्नेंसी में होने वाले विभिन्न शारीरिक बदलावों से वो कैसा महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा था,

वह शरीर नहीं जिसकी मैं आदी हूं। लेकिन मैं अब बहुत ही मजेदार चीज़ पर काम कर रही हूं।
Ad

ब्लिस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहीं है। WWE रिंग में फिलहाल उनकी वापसी संभव नहीं है। अब अगले साल ही उनकी एंट्री होगी। कुछ महीने पहले उन्होंने कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। Royal Rumble 2023 में ब्लिस ने WWE रिंग में अपना अंतिम मैच लड़ा था। Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में बियांका ब्लेयर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वो एक्शन में नज़र नहीं आईं।

ब्लिस ने अपने कैरेक्टर में भी बदलाव किया था। कहा जा रहा था कि वो एक नए रूप में रिंग में नज़र आएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया। एलेक्सा का फोकस इस मय पूरी तरह प्रेग्नेंसी पर है।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications