WWE के पूर्व चैंपियन की सर्जरी का ऐलान, टूटा दिल और सोशल मीडिया पर छलका दर्द, WrestleMania से छुट्टी?

WWE
पूर्व चैंपियन को लेकर अहम खबर सामने आई (Photo: WWE.com)

Apollo Crews Injury Update: WWE WrestleMania 41 अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। ऐसे में कोई भी सुपरस्टार नहीं चाहेगा कि उनके साथ कोई बड़ी घटना घटे। हालांकि, WWE स्टार अपोलो क्रूज (Apollo Crews) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा है। अपोलो ने खुद इसकी जानकारी अपने फैंस को दी है। आपको बता दें उन्होंने अपनी इंजरी का खुलासा किया है, जिसे लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी अफवाहें चल रही थीं।

Ad

अपोलो क्रूज लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं। ज्यादातर उन्होंने मिड-कार्ड में ही कार्य किया है। कंपनी ने उन्हें बहुत कम बार बड़ा पुश दिया। रिंग में उनका एक्शन तगड़ा रहता है। फैंस की भी हमेशा उन्हें आगे बढ़ाने की मांग रहती है। पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन अंतिम बार 24 जनवरी, 2025 को हुए SmackDown के एपिसोड में नज़र आए थे। जॉनी गार्गानो के खिलाफ सिंगल्स मैच में उन्होंने बड़ी जीत हासिल की थी। हालांकि, उनकी मोटर सिटी मशीन गन्स ने मदद की थी।

Ad

मुकाबले के दौरान अपोलो क्रूज को इंजरी का सामना करना पड़ा था। अपोलो ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उनकी पेक्टोरलिस मेजर मांसपेशियां फट गई हैं। उन्होंने कहा कि वो इस नुकसान की भरपाई करने के लिए सर्जरी कराने जा रहे हैं। अपोलो ने अपना दर्द छलकाते हुए बताया,

सर्जरी के लिए जा रहा हूं। कुछ हफ्ते पहले SmackDown में मेरी मांसपेशियां फट गई थीं। कभी-कभी आप सब सही करते हैं लेकिन चीजें आपके कंट्रोल में नहीं होती हैं। मैं आगे की राह का इंतजार कर रहा हूं। मैंने अपना पॉजिटिव माइंडसेट रखा हुआ है

अपोलो क्रूज द्वारा की गई इस भावुक घोषणा के बाद उन्हें फैंस का समर्थन मिला। उन्होंने अपने चाहने वालों को इस चीज के लिए धन्यवाद दिया। इस घटना के बाद अपोलो का दिल टूट गया है।

Ad

क्या WWE WrestleMania 41 से पहले अपोलो क्रूज की वापसी हो पाएगी?

अपोलो क्रूज की सर्जरी होगी तो जाहिर सी बात है कि उन्हें कुछ महीनों के लिए एक्शन से बाहर होना पड़ेगा। WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। ऐसा लग रहा है कि अपोलो इस मेगा इवेंट को मिस कर देंगे। तब तक उनकी वापसी शायद संभव नहीं हो पाएगी। ऐसा हुआ तो फिर ये उनके लिए बहुत बुरी खबर होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications