Asuka: WWE सुपरस्टार ओस्का (Asuka) ने एक अनोखा पोस्ट डालकर एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया। पूरा रेसलिंग वर्ल्ड उनके इस मैसेज को देखकर चौंक गया होगा। इस हफ्ते बेली (Bayley) और रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में ओस्का को हार का सामना करना पड़ा था। अगर इस मुकाबले में उनकी जीत होती तो फिर वो Raw विमेंस चैंपियनशिप पाने के लिए एक कदम आगे बढ़ जातीं।WWE सुपरस्टार ओस्का ने किया अनोखा ट्वीट, फैंस हुए हैरानट्विटर पर 41 साल की ओस्का ने तीन शब्दों का मैसेज पोस्ट किया। उन्होंने "Goodbye cruel world" लिखा। अब ये बात उनकी किसी को समझ नहीं आ रही है। क्या उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया? क्या उनका अब कैरेक्टर चेंज होगा? ये सवाल फैंस के दिमाग में इस समय चल रहे हैं। ASUKA / 明日華@WWEAsukaGoodbye cruel world4752328ऐसा नहीं है कि पहली बार ओस्का ने इस तरह का ट्वीट किया। इससे पहले भी वो ये काम कर चुकी हैं। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही वो अपने कैरेक्टर में बदलाव करेंगी। काना के गिमिक में वो अब नज़र आ सकती हैं। इस गिमिक के साथ उन्होंने जापान में काम किया था। वैसे हाल ही में एलेक्सा ब्लिस ने भी अपने कैरेक्टर में बदलाव की बात कही थी। WWE में अभी तक नटालिया ने शानदार काम किया। WWE रिंग में टॉप सुपरस्टार्स के साथ उनकी राइवलरी रह चुकी हैं। इस समय वो इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रही हैं। हाल ही में नटालिया ने ओस्का के साथ दोबारा मुकाबला लड़ने की इच्छा जताई थी। ASUKA / 明日華@WWEAsuka4498345ओस्का ने अभी तक कंपनी में बहुत नाम कमाया। NXT विमेंस चैंपियन, Raw और SmackDown विमेंस चैंपियन, विमेंस टैग टीम चैंपियन वो रह चुकी हैं। अब ओस्का के लिए WWE ने क्या प्लान बनाया होगा ये देखना वाली बात होगी। उनके द्वारा किए गए ट्वीट को भी समझना मुश्किल हो रहा है। आने वाले कुछ दिनों में इस बात का खुलासा हो सकता है। शायद अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ओस्का किसी अलग रोल में नज़र आएंगी। ऐसा हुआ तो फिर ये फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।