14 बार के चैंपियन की WWE SmackDown में वापसी से नाखुश हुआ फेमस रेसलर, टाइटल शॉट मिलने को लेकर कसा तंज

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Charlotte Flair: WWE SmackDown में इस हफ्ते 14 बार के चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने वापसी की। उनकी वापसी पूर्व Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को रास नहीं आई।

Ad

SmackDown में ओस्का का चैंपियनशिप प्रेजेंटेशन सैगमेंट इस हफ्ते हुआ था। एडम पीयर्स ने उन्हें नई डिजाइन वाली WWE विमेंस चैंपियनशिप दी। इसके बाद फ्लेयर ने धमाकेदार वापसी की। पीयर्स ने कहा कि उन्हें पता है कि फ्लेयर क्या करना चाहती हैं। एडम ने कहा कि शार्लेट को लाइन में लगना पड़ेगा। फ्लेयर ने इसके बाद ओस्का को चैलेंज किया और उन्होंने उनकी चुनौती स्वीकार की। ओस्का ने फ्लेयर पर मिस्ट फेंकने की कोशिश की लेकिन फ्लेयर ने खुद को बचाते हुए उनके ऊपर अटैक कर दिया।

WWE यूनिवर्स शार्लेट फ्लेयर के टीवी पर लौटने के तुरंत बाद एक और टाइटल शॉट मिलने से खुश नहीं हुआ। बियांका ब्लेयर ने भी अब एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की।

पिछली रात को क्या हुआ था, उसे प्रोसेस कर रहे हैं। अब मैं सीधे-सीधे बात करूंगी। मैंने वही किया जो मुझसे पूछा गया था। मैं ओस्का को अपना मोमेंट देने कि लिए सहमत हूं जब तक कि मुझे शार्लेट के बाहर आने, मांग करने और रीमैच सौंपने के लिए मेरा रीमैच जस्ट मिल गया? क्या मैं ट्रिपिन हूं या मैं ट्रिपिन हूं?
Ad

WWE WrestleMania 39 में Charlotte Flair को मिली थी करारी हार

पिछले साल 30 दिसंबर को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में फ्लेयर ने वापसी की थी। उन्होंने रिंग में आते ही Smackdown विमेंस चैंपियनशिप के लिए रोंडा राउजी को चुनौती दी। दोनों के बीच मैच हुआ और फ्लेयर ने चैंपियनशिप हासिल कर ली। WWE WrestleMania 39 में फ्लेयर ने Smackdown विमेंस चैंपियनशिप रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड की थी। रिप्ली ने मैच जीतकर फ्लेयर का टाइटल रन खत्म किया। WWE Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को होगा। इस शो में ओस्का और फ्लेयर के बीच टाइटल मैच देखने को मिल सकता है। मुकाबले में बियांका ब्लेयर भी शामिल हो सकती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications