Big E: WWE रिंग से बाहर इस समय बिग ई (Big E) चल रहे हैं। एक साल से ज्यादा उन्हें बाहर गए हुए हो गया है। खैर अब उन्होंने अपनी हेल्थ पर फैंस को अपडेट दिया है। बिग ई इस समय अपनी चोट की बहुत अच्छे से देखभाल कर रहे हैं। पिछले साल मार्च में SmackDown के एपिसोड में बिग ई के साथ बहुत ही खतरनाक घटना घटी थी। दरअसल न्यू डे का मुकाबला रिज हॉलैंड और शेमस के साथ हुआ था। इस दौरान हॉलैंड ने रिंगसाइड पर सुप्लेक्स बिग ई को लगाया था। बिग ई की लैंडिंग गर्दन के बल हुई और इसी कारण वो चोटिल हो गए। बाद में पता चला कि उनकी गर्दन टूट गई है। Battleground पॉडकास्ट को हाल ही में बिग ई ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने अपनी हेल्थ और रिकवरी को लेकर कहा, मेरा C1 और C2 दो जगह से टूट गया था। इसे जेफरसन फ्रैक्चर कहा जाता है। इस चीज को ठीक होने में थोड़ा समय लगता है। हमने WrestleMania के बाद इसका स्कैन किया था। अब हम बहुत जल्द डॉक्टर्स के साथ विचार-विमर्श करेंगे और उनसे अगले कदम के बारे में पूछेंगे। अगर मैं अपने दृश्य से बताऊं तो मुझे अच्छा लग रहा है। मुझे अब ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही है। गर्दन टूटने के दो हफ्ते बाद से मैं जिम में हूं। अच्छा महसूस कर रहा हूं। WWE रिंग में बिग ई की वापसी कब होगी?बिग ई को WWE में करीब 14 साल हो गए है। ज़ेवियर वुड्स और कोफी किंग्सटन के साथ मिलकर उन्होंने न्यू डे में अच्छा काम किया। उनका सिंगल्स रन भी अच्छा रहा। WWE चैंपियनशिप भी वो हासिल कर चुके हैं। बिग ई की वापसी के बारे में अभी तक कोई भी क्लियर बात सामने नहीं आई है। ऐसा लग रहा है कि उन्हें रिंग में वापसी करने में बहुत समय लगेगा। इस साल शायद वो वापसी नहीं कर पाएंगे। अगले साल शायद वो फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।