WWE के पूर्व चैंपियन का दिखा रोमांटिक अंदाज, हॉट पोज़ देते नजर आया यह कपल; अपनी नजदीकियों से सोशल मीडिया पर लगाई आग

Ujjaval
लिव मॉर्गन-डॉमिनिक मिस्टीरियो ने फोटो डाली (Photo WWE.com & Liv Morgan Instagram)
लिव मॉर्गन-डॉमिनिक मिस्टीरियो ने फोटो डाली (Photo WWE.com & Liv Morgan Instagram)

Liv Morgan-Dominik Mysterio Couple Photo: WWE में काफी महीनों से डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) और लिव मॉर्गन (Liv Morgan) बतौर कपल काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है और वो अपने ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर भी जारी रखते हैं। इसी वजह से वो कुछ फोटो पोस्ट करते रहते हैं और अब उनकी हालिया फोटो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

Ad

पूर्व विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रोमांटिक अंदाज में साथ में एक फोटो पोस्ट की। इसमें दोनों बेहद हॉट पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं। डॉमिनिक मिस्टीरियो खड़े हुए हैं और लिव मॉर्गन ने उन्हें जोर से गले लगाया हुआ है। इस बीच उनके पैर भी ऊपर हैं। डॉमिनिक तस्वीर में मिडल फिंगर दिखा रहे हैं। इसमें उनकी नजदीकी देखकर जरूर फैंस हैरान रह गए होंगे। उन्होंने कैप्शन में लिखा,

"हमारे खिलाफ दुनिया।"

आप नीचे उनकी यह पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

इसपर WWE फैन के अलग-अलग तरह के कमेंट आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस के बीच पोस्ट ने जरूर आगे लगा दी है। आप नीचे कुछ प्रतिक्रिया देख सकते हैं:

Ad

(लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो का यह एक शानदार कंटेंट हैं। इतने समय से यह कहां था? इस तरह की चीजें और कीजिए।)

Ad

(कुछ लोग के पास पूरा लक रहता है।)

Ad

(यह काफी ज्यादा क्यूट है।)

WWE Raw में लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो दोनों की हालत खराब हुई

लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट से बतौर कपल भले ही आग लग रहे हैं लेकिन हालिया WWE Raw दोनों के लिए खराब रहा। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने सिंगल्स मैच में एजे स्टाइल्स का सामना किया था। मिस्टीरियो को कार्लिटो का साथ मिला लेकिन फिर भी वो हार गए। इसके अलावा ब्रॉन ब्रेकर के स्पीयर का शिकार भी मिस्टीरियो हो गए।

दूसरी ओर लिव मॉर्गन अपनी दोस्त राकेल रॉड्रिगेज़ के विमेंस Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच के दौरान रिंगसाइड पर मौजूद थीं। इसी बीच लिव ने राकेल की मदद करने की कोशिश की थी लेकिन नेओमी और बियांका ब्लेयर ने आकर उनकी हालत खराब की। उन्होंने राकेल पर भी हमला किया। देखा जाए तो लिव और उनके ऑन-स्क्रीन पार्टनर डॉमिनिक के लिए हालिया Raw किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications