14 महीने बाद WWE में पूर्व चैंपियन ने पुराने किरदार में धमाकेदार वापसी कर मचाया बवाल, दिग्गज को पीट-पीटकर किया 'अधमरा'

Pankaj
WWE के फेमस सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान
WWE के फेमस सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

Nikki A.S.H: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में एक बार फिर फैंस को सरप्राइज WWE ने दिया। WWE सुपरस्टार निकी A.S.H (Nikki A.S.H) ने जबरदस्त वापसी कर धमाल मचा दिया। उन्होंने पूर्व चैंपियन बेली (Bayley) के ऊपर खतरनाक अटैक किया। एक नए लुक में निकी ने इस बार वापसी की। उनका पुराना कैरेक्टर इस बार फैंस को देखने को मिला।

Ad

मेन इवेंट में बियांका ब्लेयर और बेली के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था। बेली ने इस मैच में जीत हासिल की। कुछ दिन पहले Extreme Rules 2022 में भी दोनों के बीच चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच में बियांका ब्लेयर ने जीत हासिल की थी।

WWE रिंग में निकी A.S.H ने की धमाकेदार वापसी, बेली पर हुआ अटैक

14 महीने बाद निकी ने इस बार वापसी की। अपने पुराने कैरेक्टर में जबरदस्त वापसी कर फैंस को उन्होंने हैरान कर दिया। पहले तो फैंस को भी समझ नहीं आया कि आखिर कौन रिंग में आ गया। कुछ देर पर कमेंटेटर ने जब बताया तब सभी को पता चला।

Ad

बेली और ब्लेयर के बीच मुकाबला मजेदार रहा। बियांका ने K.O.D. लगाकर बेली को पिन किया लेकिन रेफरी वहां मौजूद नहीं थे। एक अनजान शख्स ने आकर टॉप रोप से डकोटा काई, इयो स्काई और रेफरी के ऊपर स्पलैश लगा दिया था। जब ये घटना घटी तब भी किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ।

इस पूरी घटना का लाभ बेली ने उठाया और बियांका ब्लेयर के ऊपर जीत हासिल कर ली। बाद में पता चला की ये मिस्ट्री विमेन निकी हैं। निकी ने मैच के बाद बेली के ऊपर अटैक करना शुरू किया। लगातार बेली को पंच निकी ने लगाए। यहां तक की अपनी जैकेट से भी बेली के ऊपर निकी ने हमला किया। उनका लुक अलग ही इस बार लग रहा था। WWE ने सही समय पर निकी की वापसी कराई। अब आने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में बहुत मजा आएगा। देखना होगा कि निकी का अगला कदम क्या होगा। निकी जल्द ही अब Raw विमेंस चैंपियनशिप पिक्चर में नज़र आएंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications