Royal Rumble मैच में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन करने वाले WWE स्टार का नाम आया सामने, टूटेगा 5 साल पुराना रिकॉर्ड?

WWE
WWE Royal Rumble में मचेगा बवाल (Photo: WWE.com)

Jacob Fatu Most Eliminations Predicted: WWE Royal Rumble 2025 के आयोजन में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। फैंस को धमाकेदार शो देखने को मिलने वाला है। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नज़रें टिकी हैं। बड़े सुपरस्टार्स इस बार मुकाबले में हिस्सा लेने वाले हैं। खूंखार रेसलर जेकब फाटू (Jacob Fatu) मौजूदा समय में अच्छा काम कर रहे हैं। रंबल मैच में वो बहुत बड़ा बवाल मचा सकते हैं। अब उन्हें लेकर एक रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आ रही है।

Ad

जून, 2024 में जेकब फाटू ने WWE रिंग में डेब्यू कर कोडी रोड्स, केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन जैसे बड़े सुपरस्टार्स के ऊपर हमला किया। इसके बाद वो छा गए। उनकी वजह से नई ब्लडलाइन को काफी मजबूती मिली। अभी तक सोलो सिकोआ के लिए उन्होंने पूरी तरह से वफादारी निभाई है। फाटू से पार पाना काफी मुश्किल हो रहा है। रोमन रेंस भी उन्हें धराशाई नहीं कर पाए हैं। अच्छी बात ये है कि WWE ने उनकी बुकिंग सही अंदाज में की है।

सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि आगामी मेंस रॉयल रंबल मैच में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन कौन सुपरस्टार करेगा। जेकब फाटू का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है। BetOnline ने इसके बारे में जानकारी दी है, जिसे Fightful Select के Sean Ross Sapp ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया। कहा गया है कि फाटू रंबल मैच में सबसे अधिक एलिमिनेशन के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं। 2020 में ब्रॉक लैसनर ने सबसे ज्यादा 13 एलिमिनेशन किए था। हो सकता है कि फाटू इस बार उनके रिकॉर्ड को तोड़ दें।

Ad

WWE Saturday Night's Main Event में जेकब फाटू ने किया था ब्रॉन स्ट्रोमैन का बुरा हाल

हाल ही में हुए Saturday Night's Main Event में जेकब फाटू का सिंगल्स मुकाबला ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ हुआ था। दोनों का मैच नो कॉन्टेस्ट में खत्म हुआ। फाटू ने स्ट्रोमैन के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था। खून से लथपथ वो हो गए थे। जेकब ने अपना खूंखार रूप दिखाकर सभी को हैरानी में डाल दिया था। स्ट्रोमैन ने भी अपने इस बुरे हाल के बारे में कभी नहीं सोचा होगा। इतनी जल्दी इनकी राइवलरी खत्म नहीं होने वाली है। आगे देखगा होगा कि दोनों क्या बवाल रिंग में मचाएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications