Roman Reigns को उनके भाई ने इस मामले में पीछे छोड़कर चौंकाया, WWE दिग्गज को भी दी शिकस्त

Ujjaval
WWE स्टार जे उसो ने किया बड़ा कारनामा (Photo: WWE.com)
WWE स्टार जे उसो ने किया बड़ा कारनामा (Photo: WWE.com)

Jey Uso Surpasses Roman Reigns & CM Punk: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) ने पिछले एक साल में काफी जबरदस्त सफलता हासिल की है। उनका Yeet कैचफ्रेज फैंस को काफी पसंद आता है और इसी वजह से उन्हें तगड़ा रिएक्शन भी सभी के द्वारा मिलता है। जे हमेशा ही मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में टॉप नामों में रहते हैं। अब उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) और सीएम पंक को इस मामले में शिकस्त देते हुए काफी पीछे छोड़ दिया है।

Ad

WrestleNomics ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट द्वारा चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जे उसो ने बहुत बड़ा कारनामा किया है। रोमन रेंस और सीएम पंक दोनों ही काफी लोकप्रिय स्टार हैं। अगर दोनों की मर्चेंडाइज सेल्स को जोड़ दिया जाए, तो उससे भी ज्यादा जे उसो ने अकेले बिक्री की हुई है। यह काफी बड़ी बात है और इससे पता चलता है कि जे कितना जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।

Ad

WWE Crown Jewel में रोमन रेंस और जे उसो ने काफी लंबे समय बाद किया साथ में काम

WWE Night of Champions 2023 के बाद जे उसो ने रोमन रेंस को धोखा दे दिया था। इसके बाद से दोनों बड़े दुश्मन बन गए। SummerSlam में जिमी उसो से धोखा मिलने के बाद जे उसो Raw का हिस्सा बन गए थे। हालांकि, अब नए ब्लडलाइन से लड़ने के लिए वो साथ आ गए हैं। WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस, जे उसो और जिमी उसो ने मिलकर टैग टीम मैच में साथ काम किया। उन्होंने सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा का सामना किया। यह मैच काफी अच्छा रहा।

साफ तौर पर नज़र आया कि जे उसो अभी भी रोमन रेंस से निराश हैं। इसी वजह से वो मैच में असली ट्राइबल चीफ को शुरुआत में टैग नहीं दे रहे थे। बाद में चीजें बदल गई और उन्होंने साथ काम किया। अंत में काफी बवाल हुआ और सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को पिन करके बड़ी जीत अपने नाम कर ली। मैच के बाद भी बवाल हुआ और सैमी ज़ेन नज़र आए। असली ब्लडलाइन का अभी हील स्टार्स से बदला पूरा नहीं हुआ है और ऐसे में उनके बीच स्टोरी आगे भी जारी रह सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications