WWE स्टार्स ने रचाई शादी, रोमांटिक अंदाज में खूबसूरत जोड़े की सामने आई तस्वीरें

WWE
WWE सुपरस्टार ने अपने फैंस को दी खुशखबरी (Photo: WWE.com)

WWE Stars Gets Married: WWE SmackDown में प्रिटी डेडली टीम का काम अच्छा चल रहा है। इसमें एल्टन प्रिंस और किट विल्सन (Kit Wilson) काम करते हैं। दोनों सुपरस्टार्स इस समय काफी चर्चा में भी चल रहे हैं। प्रिंस हाल ही में पिता बने हैं। वहीं विल्सन ने अब अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने खास पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वो शादी के बंधन में बंध गए हैं। शायद इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस खुश हो गए होंगे। विल्सन ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक अंदाज में कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Ad

एल्टन प्रिंस और किट विल्सन काफी फेमस सुपरस्टार हैं। दोनों को प्रिटी डेडली टीम में जबरदस्त काम के लिए जाना जाता है। NXT में दोनों ने जोरदार प्रदर्शन किया था और दो बार टैग टीम चैंपियंस बने थे। इसके अलावा NXT यूके में भी प्रिंस और विल्सन ने अपना जलवा दिखाया था और वहां पर भी दो बार टैग टीम चैंपियंस बने। दोनों सुपरस्टार्स ने रिंग में अभी तक अपनी शानदार क्षमता दिखाई है। अपनी अच्छी केमिस्ट्री की बदौलत एल्टन और किट ने कुछ अच्छे मुकाबले फैंस को दिए हैं।

किट विल्सन के पास इस बार अपने फैंस और दोस्तों के साथ साझा करने के लिए अच्छी खबर थी और उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी दी। सुपरस्टार ने अपनी रियल लाइफ पार्टनर स्टीवी टर्नर के साथ खास तस्वीरें शेयर कीं। दोनों अब शादीशुदा हैं और इस चीज का खास अंदाज में जश्न मना रहे हैं। आपको बता दें टर्नर NXT स्टार हैं और वो रॉबर्ट स्टोन के साथ काम कर रही हैं।

Ad

WWE स्टार एल्टन प्रिंस बने पिता

प्रिटी डेडली के एल्टन प्रिंस ने भी कुछ दिन पहले अपने फैंस के साथ खास खबर साझा की थी। उन्होंने बताया कि वो पिता बन गए हैं। प्रिंस ने कुछ साल पहले NXT की बैकस्टेज रिपोर्टर कैली किनकैड के साथ शादी की थी। दोनों स्टार्स ने अपनी बच्ची की खास तस्वीर इंस्टाग्राम शेयर की थी। फैंस ने भी इस पर खूब प्यार लुटाया था। प्रिटी डेडली इस समय ब्लू ब्रांड में किसी बड़ी स्टोरीलाइन में शामिल नहीं है। हालांकि, टैग टीम डिवीजन में इनका योगदान अभी तक काफी शानदार रहा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications