163 दिन से चैंपियन बने रहने वाले WWE के फेमस रेसलर के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी का ऐलान कर शेयर की गुड न्यूज

WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Logan Paul: WWE में आए हुए लोगन पॉल (Logan Paul) को दो साल बीत चुके हैं। रोस्टर में इस समय वो हील के रूप में जबरदस्त काम कर रहे हैं। रिंग में अभी तक उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। पॉल ने अब सोशल मीडिया के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

Ad

लोगन पॉल को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के रूप में 150 दिन से ज्यादा हो गए हैं। WWE WrestleMania XL में पॉल ने अपनी चैंपियनशिप केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड की थी। ये मुकाबला शानदार रहा था। अंत में लोगन ने अपने टाइटल को शानदार अंदाज में रिटेन कर लिया था।

लोगन पॉल ने अब इंस्टाग्राम के जरिए ऐलान किया है कि उनकी गर्लफ्रेंड नीना अगडाल प्रेग्नेंट हैं। पॉल और नीना ने साल 2022 में डेटिंग शुरू की थी। इसके एक साल बाद लोगन पॉल ने अपनी सगाई का ऐलान किया था। पॉल ने नीना को इटली में खास अंदाज में प्रपोज किया था। इसके बाद सभी ने उन्हें बधाई दी थी। लोगन ने इस बार शानदार तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा,

इस पतझड़ में एक और पॉल आ रहा है।
Ad

WrestleMania XL में लोगन पॉल ने अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसा लग रहा है कि पॉल लंबे समय तक चैंपियन बने रहेंगे। कंपनी ने उनके लिए आगे भी अच्छा प्लान बनाया होगा। पॉल को कंपनी में ज्यादा समय अभी नहीं हुआ लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को खुश किया है। पिछले साल भी रोमन रेंस के साथ उनका धमाकेदार मैच हुआ था।

WWE दिग्गज जॉन सीना ने की थी लोगन पॉल की तारीफ

लोगन पॉल की कई दिग्गज तारीफ कर चुके हैं। हाल ही में 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना ने भी उन्हें लेकर बड़ी तारीफ की थी। Graham Bensinger ने कुछ समय पहले पॉल की एक डॉक्यूमेंट्री जारी की थी, जिसमें सीना ने उनकी बहुत तारीफ की थी। सीना ने कहा था कि अगर कंपनी उन्हें पहले ढूंढ लेती तो अच्छा होता। उम्मीद है कि लोगन पॉल आगे भी WWE में रहकर अच्छा काम करेंगे। कंपनी द्वारा उन्हें और भी बड़ा पुश जरूर दिया जाएगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications