WWE के फेमस रेसलर ने अपनी गर्लफ्रेंड से खास अंदाज में किया प्यार का इजहार, छलकते हुए आंसुओं के साथ घुटनों पर बैठकर दी अंगूठी

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Logan Paul: लंदन में मनी इन द बैंक (Money in the Bank) में निराशा के बाद, WWE सुपरस्टार लोगन पॉल (Logan Paul) ने सुनिश्चित किया कि इस हफ्ते उन्होंने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड, नीना एगडाल को प्रपोज किया।

Ad

डेनिश मॉडल ने लोगन पॉल के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया और इस कपल ने इस हफ्ते की शुरूआत में दुनिया के सामने अपनी सगाई का ऐलान किया। लोगन पॉल ने अब एक वीडियो साझा किया। जिसमें अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते समय लोगन पॉल की आंखों में आंसू आ गए। पॉल ने अपनी बात भी रखी और कहा कि वो उनकी जिंदगी हैं।

Ad

लोगन पॉल WWE में इस समय शानदार काम कर रहे हैं। अभी तक पॉल ने ज्यादा मैच नहीं लड़े लेकिन फिर भी अपने प्रदर्शन से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। पिछले साल रोमन रेंस के साथ उन्होंने जबरदस्त मैच लड़ा था। इस साल WrestleMania 39 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि दोनों मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

पिछले हफ्ते Money in the Bank 2023 में हुए मेंस लैडर मैच का हिस्सा लोगन पॉल थे। कहा जा रहा था कि वो ब्रीफकेस हासिल करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डेमियन प्रीस्ट ने इस मुकाबले को अंत में जीता। इस मुकाबले में लोगन पॉल ने कुछ ऐसे मूव्स लगाए जिन्हें देखकर सभी हैरान रह गए थे। खासतौर पर रिकोशे के साथ उनके एक मूव ने तो गजब कर दिया था।

WWE SummerSlam 2023 में लोगन पॉल का हो सकता है बड़ा मैच

WWE SummerSlam 2023 में भी लोगन पॉल के बड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है। रिकोशे के साथ उनका मुकाबला हो सकता है। दोनों की राइवलरी को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में भी दोनों का आमना-सामना हुआ था। कुछ महीने पहले ही कंपनी के साथ पॉल ने बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। उम्मीद के मुताबिक कंपनी ने उनके लिए कुछ ना कुछ बड़ा प्लान जरूर बनाया होगा। आगे जाकर वो वर्ल्ड चैंपियनशिप भी हासिल कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications