Otis Friend Passed Away: WWE सुपरस्टार ओटिस (Otis) को पिछले कुछ समय से रेड ब्रांड में फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। चैड गेबल (Chad Gable) को अल्फा अकादमी से अलग कर उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। ओटिस कंपनी में अपने अच्छे समय का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में एक बहुत करीबी पर्सन को खोने का जिक्र किया।150 किलो के ओटिस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की। उन्होंने अपने कॉलेज के पुराने दोस्त के अचानक निधन होने का जिक्र किया। ओटिस ने टूटे दिल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर कहा,दुनिया ने एक और महान व्यक्ति को खो दिया। रियान डी.एस.एन वानपुयम्ब्रौक उर्प वीपी। वीपी हाईस्कूल में फुटबॉल और रेसलिंग दोनों में मेरे साथी थी। मुझे उनके निधन के बाद कई चीजें उनकी याद आ रही है। मेरे दिमाग में जो चीज़ आई, वो थी हाईस्कूल स्टैंड पर सीढ़ियों को पूरा करने की हमारी स्मृति। मुझे पूरा यकीन है कि ये प्री-सीजन रेसलिंग थी। कभी-कभी प्रेक्टिस के बाद मैं गाने गाता था जो मेरे दिमाग में अटक जाते थे। View this post on Instagram Instagram PostWWE में ओटिस के लिए ये साल अच्छा रहा है। हालांकि, पर्सनल लाइफ उनकी कुछ खास नहीं रही है। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। साल की शुरूआत में उनकी मां का निधन हो गया था। अपनी मां के जाने बाद वो बहुत दुखी हुए थे। उन्होंने इस्टाग्रांम पर एक खास पोस्ट भी साझा की थी। View this post on Instagram Instagram PostWWE में ओटिस का अभी तक काम अच्छा रहा हैदो बड़े झटकों के बाद भी ओटिस ने अपनी पोस्ट में पॉजिटिव चीजें लिखी है। उन्होंने अपनी मां और अपने दोस्त की पुरानी यादें याद की हैं। ओटिस को WWE ने साल 2020 में अच्छा पुश दिया था। हालांकि, इसके बाद से वो ज्यादातर मिड-कार्ड में ही काम करते हुए नज़र आए। अल्फा अकादमी में रहकर उन्होंने हमेशा फैंस का दिल जीता।कुछ महीने पहले चैड गेबल के हील टर्न के बाद चीजें काफी बदल गईं थीं। गेबल ने ओटिस की हमेशा बेइज्जती की। ओटिस ने काफी समय तक गेबल को सहन किया लेकिन बाद में उन्होंने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने गेबल को ग्रुप से निकाल कर सभी को चौंका दिया था।