WWE स्टार से फैंस को दी खुशखबरी, नन्हे महमान का परिवार में किया स्वागत, अपने लुक में भी किया बदलाव

Ujjaval
पीट डन, एडम कोल की फिंगर पर वार करते हुए (Photo: WWE.com)
पीट डन, एडम कोल की फिंगर पर वार करते हुए (Photo: WWE.com)

Pete Dunne Welcomes Child: WWE स्टार पीट डन (Pete Dunne) के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे। वो NXT UK और NXT के सबसे चर्चित नामों में से एक रहे हैं। डन इस समय मेन रोस्टर का हिस्सा हैं और Raw ब्रांड के लिए काम करते हैं। अभी वो एक्शन से दूर हैं और इसी बीच उन्होंने अपने लुक में बहुत बड़ा बदलाव किया। इसी के साथ उन्होंने फैंस को एक खुशखबरी भी दी।

Ad

पीट डन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साली। इसमें वो अपनी बेटी के साथ दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में बेबी स्ट्रॉल नज़र आ रहा है। पीट ने इसके द्वारा फैंस को खुशखबरी दी और बताने का प्रयास किया कि उन्होंने अपने परिवार में नए सदस्य का स्वागत किया है। इसी बीच डन ने एक और फोटो पोस्ट की। इसमें उन्होंने अपना लुक बदल लिया और बाल छोटे करा लिए। उन्होंने कैप्शन द्वारा लिखा,

"नया बच्चा, नया लुक। जल्द वापसी करूंगा।"

आप नीचे पीट डन की पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE में पीट डन का आखिरी मैच कब आया था?

पीट डन कुछ महीनों से सिंगल्स स्टार के रूप में काम कर रहे थे। उनके टैग टीम पार्टनर टायलर बेट पिछले साल चोटिल हो गए थे और उन्हें एक्शन से दूर होना पड़ा था। बेट ने WWE के यूरोप टूर के दौरान वापसी की और 31 मार्च 2025 को Raw में डन के साथ टीम बनाकर न्यू डे का सामना किया। मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन वो हार गए। पीट और टायलर को साथ आते हुए देखकर फैंस बेहद खुश थे।

बता दें कि उनका WWE टीवी पर आखिरी मुकाबला Main Event शो में आया था। उन्होंने टीम बनाकर अमेरिकन मेड के जूलियस क्रीड और और ब्रूटस क्रीड का सामना किया था। यह मुकाबला 21 मार्च 2025 को देखने को मिला था। इसके बाद से ही दोनों टीवी से दूर हैं। संभावित तौर पर डन ने अपने परिवार में नए महमान का स्वागत करने के लिए ब्रेक लिया होगा और इसी के चलते वो Raw में दिखाई नहीं दे रहे हैं। उम्मीद है कि पीट जल्द ही वापसी करेंगे और इस साल टायलर के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियन बनने में सफल होंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications