'WWE की दुनिया सीधे तौर पर आपके इर्द-गिर्द नहीं घूमती'- Roman Reigns के पूर्व प्रतिद्वंद्वी ने द ट्राइबल चीफ पर किए तीखे वार

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Cody Rhodes: WWE SummerSlam 2023 में अगले महीने रोमन रेंस (Roman Reigns) का बहुत बड़ा मैच जे उसो (Jey Uso) के साथ होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। इससे पहले रेंस ने अंतिम बार अपने टाइटल को रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ डिफेंड किया था। वहां पर रोड्स की हार हुई थी।

Ad

SI Media को हाल ही में कोडी रोड्स ने अपना इंटरव्यू दिया। कोडी से शो ऑफ शो में उनकी करारी हार के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा,

मैं वह बात कहूंगा जो शायद मुझे सबसे ज्यादा नागवार गुजरी। मेरा मानना है कि रोमन रेंस ने बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था। उन्होंने कहा, 'हम यहां केवल तीसरी पारी में हैं,' कुछ इस तरह। कहानी के बारे में बात करते हुए, और मैंने सोचा, 'हां। आपकी तीसरी पारी। आपकी तीसरी पारी।' WWE की दुनिया सीधे तौर पर आपके इर्द-गिर्द नहीं घूमती है।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania के बाद लगा था कि कोडी की राइवलरी रेंस के साथ जारी रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। उनकी राइवलरी तुरंत ब्रॉक लैसनर के साथ शुरू हो गई थी। दोनों के बीच अभी तक दो मुकाबले हो चुके हैं। दोनों ने एक-एक मुकाबला जीता। अब लैसनर और कोडी के बीच तीसरा मुकाबला SummerSlam 2023 में होगा। कोडी कई बार दावा कर चुके हैं कि इस बार वो जीत हासिल कर इस राइवलरी का अंत करेंगे। हालांकि उन्हें लैसनर को हराना बहुत मुश्किल होगा।

Ad

क्या WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस की बादशाहत खत्म होगी?

रोमन रेंस अपने भाइयों के साथ एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। सोलो सिकोआ उनका साथ अच्छे से दे रहे हैं। जे उसो के काम की तारीफ भी की जा रही है। जिमी ने उनका साथ दिया। हालांकि पिछले कुछ हफ्तों से वो टीवी पर नज़र नहीं आए। बहुत जल्द उनकी वापसी के बारे में खबर आएगी। रेंस और जे के मुकाबले में भी फैंस को मजा आएगा। कुछ लोगों का कहना है कि रेंस की बादशाहत इस बार जे खत्म कर सकते हैं। रोमन को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications