WWE: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के टॉप सुपरस्टार हैं, जिन्होंने पिछले तीन सालों में अपने लिए यह स्थान स्थापित किया है। उन्हें चैंपियन के रूप में 1000 दिन से ज्यादा हो गए। हालांकि जब इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में उनके प्रदर्शन की बात आई, तो एक गड़बड़ी हुई।SmackDown में जब रोमन रेंस ने ध्यान भटकाया तो उस समय जे उसो ग्रेसन वॉलर से जूझ रहे थे। हालांकि अंत में जे उसो ने वॉलर के खिलाफ अच्छी जीत हासिल की। मैच के बाद हालांकि सोलो सिकोआ शामिल हो गए और उन्होंने जे पर हमला कर दिया। पूर्व टैग टीम चैंपियन ने उन्हें बाहर निकाला और फिर रेंस का सामना किया। जब रोमन रिंग में दौड़कर आए, और उन्होंने फिर तेजी से घूमने की कोशिश की, तो वो थोड़ा स्लिप कर गए। यहां पर रेंस से गलती देखने को मिली। लेकिन शुक्र है कि वह समय पर वापस उठने में सक्षम रहे, वरना यह बहुत बड़ी गलती हो सकती थी।iBeast@ibeastIessThe recovery for Roman to get up quickly after tripping and then selling the spear that beautifully. Wow man.pic.twitter.com/Sun2mmlOQf74859खैर जे उसो जब स्पलैश मारने गए तो एक बार फिर मोमेंटम रोमन रेंस के पास आ गया था। सोलो सिकोआ ने रोप्स से जे को नीचे गिरा दिया था। इसके बाद रोमन रेंस ने दो स्पीयर लगाए। साथ ही साथ सिकोआ ने भी समोअन स्पाइक लगाया।WWE SummerSlam में रोमन रेंस को मिलेगी कड़ी टक्करWWE SummerSlam में जे उसो और रोमन रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए धमाकेदार मुकाबला होगा। फैंस को इस मैच में कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज जरूर मिलेगा। सोलो सिकोआ और जिमी उसो के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। जिमी उसो कुछ हफ्तों से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। वो SummerSlam में आकर अपने भाई जे का साथ दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा।कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सोलो सिकोआ भी रोमन रेंस के ऊपर टर्न ले सकते हैं। क्या पता ऐसा SummerSlam में ही हो जाए। कंपनी ने कुछ ना कुछ मजेदार प्लान जरूर किया होगा। देखना होगा कि रोमन रेंस की बादशाहत को जे उसो इस बार खत्म कर पाएंगे या नहीं। एक बात तो तय है कि रेंस को कड़ी चुनौती जरूर मिलेगी।WWE@WWEIt's @WWERomanReigns!#SmackDown pic.twitter.com/ey8Bf7L6Nf1800337It's @WWERomanReigns!#SmackDown pic.twitter.com/ey8Bf7L6Nf