Roman Reigns ने WWE दिग्गज से की दिलचस्प मांग, देखें मजेदार वीडियो

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड  WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक्टिव हैं। कुछ ही समय पहले हेड ऑफ द टेबल का टिकटॉक अकाउंट री-एक्टिव हुआ था। हाल ही में आए एक वीडियो में वो WWE दिग्गज के बालों की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं।

रोमन रेंस सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ दिलचस्प चीजें वो फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। रोमन रेंस ने हाल ही में टिकटॉक अकाउंट में एक पर्दे के पीछे का वीडियो शेयर किया है।

इसमें वो दिग्गज रेफरी चार्ल्स रॉबिन्सन के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रेंस ने चार्ल्स के बालों की तारीफ करते हुए उनसे एक दिलचस्प मांग की। उन्होंने रेफरी से कहा कि वो उन्हें अपनी कुछ स्किन दे देंगे, अगर बदले में चार्ल्स, रेंस को अपने कुछ बाल दे दें।

आप यह क्लिप यहां देख सकते हैं:

मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns ने खुद को बताया सबसे महान सुपरस्टार

रोमन रेंस पिछले तीन साल से वर्ल्ड चैंपियन बने हुए हैं। उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन बने 1050 दिन हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने दिग्गजों समेत कई टॉप स्टार्स को मात दी है। निश्चित ही वो WWE के टॉप फेस हैं।

फैंस ने भी उनके ट्राइबल चीफ के कैरेक्टर और द ब्लडलाइन ग्रुप को बहुत पसंद किया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि वो कंपनी के इतिहास के महान हील्स में से एक हैं। पिछले साल The Michael Kay Show में बात करते हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद को सबसे महान सुपरस्टार बताया। उन्होंने कहा,

"अगर मैं अपनी बात करूं, तो मैं वहां (टॉप) तक पहुंचने का प्रयास नहीं कर रहा हूं, मैं वहां हूं। मेरा मानना है कि मैं आज के समय में अपनी परफ़ॉर्मेंस के दम पर सबसे महान सुपरस्टार हूं। मैं कई कारणों से अपने आप को आगे बढ़ने के लिए पुश करता रहता हूं। मुझे यह महसूस होता है कि मैं बहुत से महान लोगों से घिरा हूं। मैं यूनिवर्सल चैंपियन होने के नाते, एक बिलियन डॉलर की कंपनी का टॉप फेस होने के नाते सबसे महान सुपरस्टार हूं।"
youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications