WWE में Roman Reigns का साथ दे रहे उनके भाई के ड्रीम मैच को लेकर आई बुरी खबर, मौजूदा रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

WWE: सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) पिछले कुछ महीनों में WWE में काफी आगे बढ़े हैं और वो वर्तमान में द ब्लडलाइन के सबसे मजबूत सदस्यों में से एक हैं। मौजूदा रिपोर्ट में अब उन्हें लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

नवंबर में WWE ने पिछले साल Crown Jewel में लोगन पॉल और रोमन रेंस के बीच मैच में दखलअंदाजी करने के बाद जैक पॉल और सोलो सिकोआ के बीच राइवलरी के विचार को आगे बढ़ाया था। कंपनी द्वारा दोनों के बीच दूरी बनाए रखने के लिए मजबूर करने और फ्यूचर में टकराव की स्थिति पैदा होने के बावजूद, यह जल्द ही होने वाला नहीं है।

रिंगसाइड न्यूज ने हाल ही अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। रिपोर्ट में जैक पॉल के संबंध में स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए संपर्क किया गया था क्योंकि कई फैंस का मानना था कि वह अपने भाई के साथ जुड़ने के लिए रेसलिंग बिजनेस की ओर रुख कर सकते हैं। कहा यह भी गया है कि पॉल द्वारा WWE साइन करने का अभी कोई प्लान नहीं है क्योंकि वह वर्तमान में अपने बॉक्सिंग करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

एक बात तो तय है कि सोलो सिकोआ को आगे जाकर तगड़ा पुश मिलेगा। वो रोमन रेंस के साथ भी अच्छा काम कर रहे हैं। द ब्लडलाइन में रहकर अभी तक उनके काम को सभी ने पसंद किया है। द उसोज़ के साथ राइवलरी में अभी तक उन्होंने रेंस का अच्छा साथ दिया। कहा जा रहा है कि आगे जाकर वो रेंस के खिलाफ टर्न ले सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिलेगा।

WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस की हालत हुई थी खराब

फिलहाल तो रोमन रेंस और सिकोआ की राइवलरी द उसोज़ के साथ चल रही है। Money in the Bank 2023 में तगड़ा मैच भी हुआ था। रेंस और सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा था। जे उसो ने रेंस ने को पिन करते हुए जीत हासिल की। अब अगले महीने SummerSlam 2023 में भी बवाल देखने को मिलेगा। रोमन रेंस और जे उसो के बीच मैच पक्का लग रहा है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications