WWE मेन रोस्टर में डेब्यू के बाद से Roman Reigns के भाई को मिली दूसरी चौंकाने वाली हार, 37 साल के दिग्गज ने तोड़ा 'घमंड'

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर

Solo Sikoa: WWE में डेब्यू के बाद विनिंग स्ट्रीक बनाना बहुत बड़ी बात होती है। हर कोई रेसलर ये कारनामा नहीं कर पाता है। WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने मेन रोस्टर में अपनी लंबी स्ट्रीक का बहुत मजा अभी तक लिया है।

Ad

पिछले साल WWE Clash at the Castle में मेन रोस्टर में सबसे पहले सोलो सिकोआ नज़र आए थे। उन्होंने रोमन रेंस की मदद की थी। इसके बाद 9 सितंबर, 2022 को SmackDown के एपिसोड में उनका डेब्यू हुआ। द ब्लडलाइन को उन्होंने ज्वाइन किया था। इसके बाद से उन्होंने अभी तक शानदार काम किया।

साल 2023 सोलो सिकोआ के लिए शानदार रहा, पिनफॉल के जरिए सिर्फ एक मैच में उन्हें हार मिली थी। अब सोलो को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। WWE Saturday Night Main Event में उनका मुकाबला कोडी रोड्स के साथ हुआ था। इस सिंगल्स मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। द उसोज़ और सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस ने भी इस मैच में दखलअंदाजी की थी।

Ad

मेन रोस्टर में अभी तक पिनफॉल के जरिए सोलो सिकोआ को दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। WWE ने इस बार भी उन्हें प्रोटेक्ट किया है, दखलअंदाजी की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

WWE दिग्गज रोमन रेंस की वजह से सोलो सिकोआ को मिल रहा है फायदा

सिकोआ ने अभी तक मेन रोस्टर में अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। केविन ओवेंस और मैट रिडल जैसे सुपरस्टार्स को वो हरा चुके हैं। रिडल को तो उन्होंने दो बार हरा दिया है। WWE ने इस बात के संकेत दे दिए है कि उन्हें फ्यूचर में तगड़ा पुश दिया जाएगा। ब्लडलाइन में रहकर उन्हें बहुत फायदा हो रहा है। रोमन रेंस और पॉल हेमन उन्हें गाइड कर रहे हैं। खुद ये बात सोलो कह चुके हैं। कंपनी ने आगे भी उनके लिए अच्छा प्लान बनाया होगा। WWE Backlash 2023 में भी सिकोआ बड़े मैच में शामिल रहेंगे। सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस और मैट रिडल का सामना द उसोज़ और सोलो के साथ होगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications