Big Plans for Stephanie Vaquer: WWE स्टार स्टैफनी वकेर आधिकारिक तौर पर Raw ब्रांड का हिस्सा बन चुकी हैं। NXT के आखिरी एपिसोड में वकेर अपनी विमेंस चैंपियनशिप को जेसी जेन के खिलाफ गंवा बैठी। बाद में एडम पीयर्स ने ऐलान किया कि वकेर का मेन रोस्टर कॉलअप हो गया है और वो Raw ब्रांड में काम करती हुई नजर आएंगी। अब यह खबर सामने आ रही है कि वकेर का सामना मौजूदा चैंपियन से जल्द होने वाला है।
BodySlam.net के Cory Hays ने अपनी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्टैफनी वकेर की विमेंस वर्ल्ड चैंपियन इयो स्काई के साथ दुश्मनी देखने को मिलने वाली है। यह उन दोनों के फैंस के लिए अच्छी खबर है। उन्हें दुनिया की दो सबसे अच्छी रेसलर्स में गिना जाता है और अगर उनके बीच मैच होगा, तो जरूर बवाल मच सकता है।
आपको बता दें कि WWE WrestleMania 41 के बाद Raw के एपिसोड में स्टैफनी वकेर नजर आई थीं। इसी बीच उन्होंने इयो स्काई को कंफ्रंट किया था, जिसके बाद दोनों के बीच सिंगल्स मैच हुआ था। हालांकि, रॉक्सेन परेज़ और जूलिया के दखल के चलते मैच का नो कॉन्टेस्ट में अंत हो गया था। दोनों ने अपनी इस भिड़ंत से साबित कर दिया था कि अगर रिंग में उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ पर्याप्त समय मिला, तो वो शानदार रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन कर सकती हैं।
WWE Raw के अगले एपिसोड में स्टैफनी वकेर का बड़ा मैच होगा
स्टैफनी वकेर ने पहले भी WWE Raw में मैच लड़कर फैंस का मनोरंजन किया है लेकिन उस समय वो NXT रोस्टर का हिस्सा थीं। स्टैफनी अब आधिकारिक तौर पर Raw ब्रांड की स्टार बन चुकी हैं। इसके बाद वो पहली बार अब Raw के अगले शो में लड़ती हुई नजर आएंगी। वो विमेंस Money in the Bank क्वालीफाइंग मैच में हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगी, जहां उनका सामना लिव मॉर्गन और आईवी नाइल से देखने को मिलेगा। स्टैफनी आते ही अपनी अलग छाप छोड़ना चाहेंगी और इसी वजह से वो इस मैच को जीतने के लिए पूरी कोशिश कर सकती हैं। देखना होगा कि नतीजा किस ओर जाता है।