WWE के फेमस Superstar के गिमिग में जल्द होगा बड़ा बदलाव, बड़े इवेंट में मास्क जलने के बाद मिले बड़े संकेत

Pankaj
WWE के फेमस सुपरस्टार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE के फेमस सुपरस्टार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

T-Bar: WWE ने टी-बार (T-Bar) के कैरेक्टर में बदलाव करने की ठान ली है। हैलोवीन हैवॉक (Halloween Havoc) इवेंट के दौरान एक छोटा सैगमेंट दिखाया गया था। इस सैगमेंट में कुछ अलग फैंस को देखने को मिला। टी-बार का मास्क आग में जल गया। इसका मतलब साफ है कि वो अब आगे से अपने ऑरिजिनल गिमिक में नज़र आएंगे।

WWE ने अभी तक ये ऐलान नहीं किया है कि टी-बार के गिमिक में बदलाव हुआ है। फैंस ने सोशल मीडिया पर ये बात जरूर मान ली है कि वो अब अलग रोल में नज़र आएंगे। NXT में डॉमिनिक डाइजाकोविच नाम से उन्होंने पहले काम किया था। WWE NXT में वो एक भी टाइटल नहीं जीत पाए। NXT चैंपियनशिप और नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप के लिए उन्होंने चैलेंज जरूर किया था लेकिन सफलता नहीं मिली।

डॉमिनिक डाइजाकोविच का मुकाबला कीथ ली के साथ हुआ था। ये मैच बहुत ही शानदार था और आज भी इसे याद किया जाता है। NXT से जाने के बाद मेन रोस्टर में टी-बार ने शानदार एंट्री की थी। रेट्रीब्यूशन फैक्शन का हिस्सा वो रहे थे। इस ग्रुप को मुस्तफा अली ने लीड किया। हालांकि इस फैक्शन को मेन रोस्टर में ज्यादा सफलता नहीं मिली थी।

WWE सुपरस्टार टी-बार को मेन रोस्टर में ज्यादा सफलता नहीं मिली

मेन रोस्टर में टी-बार को भी ज्यादा सफलता नहीं मिली है। अब ऐसा लग रहा है कि वो NXT में बड़ा रोल अदा करेंगे। NXT के अगले शोज में उन्हें लेकर बड़ी जानकारी प्राप्त हो सकती है। अब शायद वो बिना मास्क के अपने पुराने ही अंदाज में नज़र आएंगे।

ट्रिपल एच के पास अब WWE की जिम्मेदारी है। उनके आने के बाद बहुत बदलाव WWE में देखने को मिले हैं। कुछ रिलीज किए गए सुपरस्टार्स ने वापसी कर ली। मेन रोस्टर में मौजूदा कुछ सुपरस्टार्स की NXT में एंट्री हो गई है। ऐसा लग रहा है कि सभी रेसलर्स के साथ अब एक प्लान के साथ ट्रिपल एच काम कर रहे हैं। टी-बार के ऊपर अब सभी की नजरें टिकी होंगी। देखना होगा कि आगे उन्हें लेकर क्या अपडेट सामने आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment