WWE स्टार की हुई सर्जरी

आज हमने आपको बताया की यूनाइटेड स्टेट्स चैम्पियन कलिस्टो को चोट के कारण आने वाली स्मैकडाउन से बाहर होना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ खबर आ रही है की महिला रैसलर एमा को भी चोट का सामना करना पड़ा है। उनकी चोट इतनी गंभीर है की वो उन्हे पीठ की सर्जरी लेनी पड़ी। WWE ने इस बात की घोषणा की है की वो अनिश्चित समय तक एक्शन से बाहर रहेंगी। उनकी वापसी के बारे में भी WWE भी कोई बात नहीं कर रही है। कुछ दिनों से हम देख रहे हैं की एमा को WWE से एक नया पुश मिला है। वो एक नए रूप में भी दिख रही थी। अभी WWE उनको एक हील के रूप में पेश कर रही थी, जो काफी लोगों को पसंद आ रहा था। एमा को काफी मुश्किल से एक बड़ा पुश मिला था, और उनके अब चोटिल होने के बाद अब ऐसा लग रहा है की उनको वापसी के बाद ऐसा पुश फिर से मुश्किल ही मिल पाएगा। अब देखते हैं की एमा की स्टोरी में WWE किसको जगह देती है, वैसे समर रे भी इस वक़्त मेन स्टोरी से अलग है, शायद उन्हे भी एक अच्छा पुश मिल सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications