हाल ही में स्टीव ऑस्टिन शो में स्टीव ऑस्टिन ने कई बड़े मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने प्रो रैसलिंग की दुनिया की कई बड़ी चीजों को सभी के सामने रखा। उनके साथ सीन वाल्टमैन भी मौजूद थे। दोनों ने इस बारे में चर्चा की आखिर क्यों WWE से बेहतर NXT हैं। और मेन रोस्टर प्लान से ये किस कदर अलग है।
ऑस्टिन के अऩुसार,"मुझे भी NXT अच्छा लगता है। यहां जो चीजें होती है वो काफी अलग और मजेदार है। मेन रोस्टर में सभी लोगों को कवर किया जाता है। लेकिन NXT में चीजें काफी अलग है। ये दोनों एक ही छाता के नीचे है। WWE एक स्पोर्ट्स एंटरटनेमेंट है। लेकिन मेरे हिसाब से ये प्रो रैसलिंग है। और दूसरी तरफ मेरे हिसाब से NXT एक पुनर्जन्म जैसा है। यहां सब मॉर्डन तरीके से होता है। यहां ग्रेट लाइटिंग होती है। प्रोडक्शन वैल्यू काफी शानदार है। सबसे अच्छी बात ये है कि यहां की स्टोरीलाइन काफी समझदार और सिंपल होती है। एनाउंसर भी यहां जो होता है उसे उसी तरह बताते है। जब मैं मेन रोस्टर देखता हू्ं तो यहां कई बार स्टोरीलाइऩ उलझ जाती है। जिस कारण समझना काफी मुश्किल है। इस वजह से लगता है कि WWE से ज्यादा बेहतर NXT है।"
WWE में स्टीव ऑस्टिन का बड़ा नाम है। वो बहुत बड़ा फेस यहां के रहे है। विंस मैकमैहन के साथ उनकी स्टोरीलाइन काफी ऐतिसाहिक रही थी। आज भी जब कभी स्टीव ऑस्टिन रिंग में आते है तो फैंस का जोश बढ़ जाता है। वो बैकस्टेज भी अभी काम कभी कभार करते है। हल्क होगन, स्टीव ऑस्टिन और जॉन सीना कुछ ऐसे सुपरस्टार्स रहे है जिनका जलवा हमेशा WWE में गूंजता है। रैसलमेनिया 35 में फैंस उन्हें रिंग में देखना चाहते है। अगर ऐसा होता है तो फिर रैसलमेनिया मोमेंट वो हो जाएगा। वो इस समय भी फैंस के बीच एक्टिव रहते है।
Published 10 Sep 2018, 22:00 IST