वीडियो: जब पाकिस्तानी दूल्हे ने शादी में मारी थी ट्रिपल एच के थीम सॉन्ग पर एंट्री

Enter caption

WWE के बड़े सुपरस्टार्स को हर कोई जानता है। कुछ सुपरस्टार्स की बॉडी तो कुछ सुपरस्टार्स की रिंग में एंट्री करने का तरीका फैंस को पसंद आता है। लोग WWE सुपरस्टार्स की हर अदा को अपने जीवन में भी अपनाते है। आपने शादियों में कई बार कुछ ऐसा देखा होगा जो आपके लिए यादगार बन जाता है।

Ad

हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जो फैंस के लिए यादगार बन गया था। आपने अक्सर देखा होगा कि शादी में दुल्हा या तो घोड़े में या फिर रथ में जाता है। लेकिन पाकिस्तान में एक दूल्हे ने WWE स्टाइल में एंट्री की थी।लाहौर में ये घटना हुई थी। दरअसल ये WWE सुपरस्टार और कोई नहीं बल्कि ट्रिपल एच है। इस कीचू अहमेर नाम के शख्स ने ट्रिपल एच के थीम सॉन्ग पर एंट्री ली और उनके स्टाइल को फॉलो किया। कई मेहमान वहां बैठे इस एंट्री पर चौंक गए। और जब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था तो फैंस भी काफी दंग रह गए।

दूल्हे ने इस दौरान ग्रे रंग का कुर्ती और सफेद पैजामा पहना था। इसके ऊपर उसने काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी। जब वो अपनी शादी में आता है तो रास्ते में दोनों तरफ पटाखे जल रहे होते है। सभी मेहमान खड़े है। दूल्हे के चलने का स्टाइल भी बिल्कुल WWE फाइटर की तरह है। यहीं नहीं एक सुपरस्टार जब रैंप में आता है तो वो फैंस से हाथ भी मिलाता है। इस शख्स ने भी वैसा ही किया था। अंत में दूल्हे ने ट्रिपल एच के सिग्नेचर स्टेप को भी किया।

नीचे वीडियो में आप देख सकते है कि किस शानदार अंदाज में इस शख्स ने एंट्री ली। इस शख्स ने शादी में कुछ अलग ही किया। ट्रिपल एच का थीम सांग भी यहां पर काफी लंबा चला।

youtube-cover

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों को पढ़ें

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications