अगर WWE समरस्लैम से पहले का प्री शो 2 घंटे पहले कराने का सोच रही है, तो उसे उतना सफल भी बनाना होगा। समरस्लैम पे-पर-व्यू रैसलमेनिया के बाद WWE के लिए दूसरा सबसे बड़ा इवेंट है और इस इवेंट के लिए फैंस में काफी उत्सुकता भी हैं।
ब्रैंड स्पलिट के बाद यह पहला बड़ा पे-पर-व्यू है। इस इवेंट में हमें पहला यूनिवर्सल चैम्पियन देखने को मिलेगा, इसके साथ ही फिन बैलर पहली बार डीमन के रूप में लड़ते नज़र आएंगे।
14 साल में पहली बार हमें रैंडी ऑर्टन और ब्रॉक लैसनर लड़ते नज़र आएंगे। इसके अलावा भी हमें इस रविवार बहुत कुछ देखने को मिलेगा। बैटलग्राउंड की सफलता के बाद WWE के ऊपर समरस्लैम को सफल बनाने की भी चुनौती होगी, क्योंकि पहले भी WWE कभी भी दो लगातार सफल पे-पर-व्यू इवेंट नहीं दे पाया है।
यह देखना भी दिलचस्प होगा कि WWE इस इवेंट के बाद स्टोरलाइन को कैसे आगे बढ़ाता है? क्या स्मैकडाउन लाइव आगे भी इसी तरह सफल हो पाएगा? एजे स्टाइस के साथ मैच के बाद जॉन सीना किस किरदार में नज़र आएंगे और क्या बेयली मेन रोस्टर में नज़र आएंगी?
इस सवालों का जवाब तो आने वाले समय में मिल ही जाएगा। लेकिन WWE को साल के आखिरी के लिए भी कुछ बड़ा बचाने की जरूरत हैं। आइये नज़र डालते है उन 5 चीजों पर जोकि इस साल समरस्लैम में नहीं होना चाहिए।
Published 20 Aug 2016, 14:32 IST