Ad
इस समय फैंस रोमन रेंस के साथ हैं और ऐसा काफी समय बाद हुआ है। अगर इस समय कंपनी में कोई सबसे बड़ा मोंस्टर विलन है, तो वो रुसेव ही है। WWE ने सबक लेते हुए रेंस को सही जगह पहुंचाया। वो आखिकर फैंस का भरोसा जीतने में कामयाब रहे और उन्हें इस समर्थन को बरकरार रखने के लिए रविवार को रुसेव को हराना ही होगा। कंपनी ने उन्हें मेन इवेंट से हटाकर बिल्कुल सही फ़ैसला किया, क्योंकि डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस के साथ लड़ते समय वो कभी भी इस मुकाम पर नहीं पहुँच पाते। रुसेव के साथ लड़ने के बाद उन्हें केविन ओवंस के साथ स्टोरी में लाना चाहिए।
Edited by Staff Editor