WWE SummerSlam 2016: पे-पर-व्यू की एंडिंग के बाद 5 बातों के होने की संभावना

खतरनाक, निराशाजनकर, खूंखार इन शब्दों के जरिए इस बार की समरस्लैम को दर्शाया जा सकता है। अब WWE समरस्लैम खत्म हो चुका है, अब डैमेज कंट्रोल और स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने का वक्त है। समरस्लैम के खत्म होने पर 16 हजार फैंस गोल्डबर्ग चैंट कर रहे थे। उस दौरान रैंडी ऑर्टन खून से लथपथ हालत में रिंग में पड़े हुए थे। कुछ लोगों को ऐसा अंत अच्छा लगा, जबकि कुछ फैंस इससे खुश नहीं होंगे। चाहे आप आज के समरस्लैम की एंडिंग के बारे में कुछ भी कहें, लेकिन इसकी वजह से आने वाले समय के लिए काफी सारे सवाल पैदा हो गए हैं। क्या रैंडी ऑर्टन और ब्रॉक लैसनर के मैच का अंत हो चुका है ? क्या मेन रोस्टर को तहस नहस करने आएंगे ? या फिर कुछ और ही होगा। चाहे इसमें से कोई भी बात हो, लेकिन WWE क्रिएटिव्स के लिए अभी आगे के लिए काफी सारा काम है। अब वैसे भी WWE का पीपीवी शैड्यूल बड़ा हो गया है। आइए नजर डालते हैं उन चीजों पर जो समरस्लैम की वजह आगे देखने को मिल सकते हैं। # लैसनर Vs रैंडी ऑर्टन जारी रहेगी slam 1 ऐसा हो सकता है, हालांकि ब्रॉक लैसनर और रैंडी ऑर्टन दोनों ही अलग-अलग ब्रैंड्स में हैं। लेकिन ब्रॉक लैसनर ने जो हाल रैंडी ऑर्टन का किया है। वही हाल रैंडी ऑर्टन भी ब्रॉक लैसनर का करना चाहते होंगे। आखिर ये होगा कैसे ? इसका लेने दोनों ही स्टार्स को एक दूसरे के शो में जाकर करना होगा। पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर कल होने वाली रॉ में इस बारे में बात करें कि उन्होंने कैसी रैंडी ऑर्टन की धुलाई की और लहूलुहान कर दिया। तभी पीछे से आकर रैंडी ऑर्टन उन्हें RKO दें दें और उसके बाद ब्रॉक लैसनर समरस्लैम में जाकर रैंडी पर हमला कर दें। इस तरह से ये हो सकता है। ये कहानी नवंबर में होने वाली सर्वाइवर सीरीज के लिए काफी अच्छी हो सकती है। # लैसनर का ध्यान यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर slam 2 ब्रॉक लैसनर द्वारा रैंडी ऑर्टन की जबरदस्त पिटाई करने के बाद बीस्ट ब्रॉक लैसनर ने शेन मैकमैहन को F-5 दिया। ये ऐसा है जिसमें स्टैफनी मैकमैहन को परेशानी नहीं होगा। अभी स्टैफनी मैकमैहन अपने भाई शेन मैकमैहन के साथ ब्रैंड सुपरमेसी को लेकर लड़ रही है। ऐसे में शेन के साथ जो कुछ भी हुआ, उसमें स्टैफनी को काफी ज्यादा मजा आया होगा। इसकी वजह से स्टैफनी मैकमैहन ब्रॉक लैसनर को इनाम दे सकती है, हो सकता है कि उन्हें WWE यूनिवर्सल टाइटल के लिए शॉट मिल जाएगा। # सस्पेंशन slam 3 UFC के बाद जो कुछ भी हुआ, उसके लेकर ब्रॉक लैसनर काफी सारे लोगों के रडार पर है। ब्रॉक लैसनर पहले से ही WWE के लिए लिमिटेड काम करते हैं। इसकी वजह से अच्छा मौका है कि ब्रॉक लैसनर कुछ समय WWE से दूर हो जाएंगे। ऐसा रैंडी ऑर्टन और शेन मैकमैहन पर अटैक करने की वजह से हो सकता है। ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड करके काफी फायदा हो सकता है, ताकि उनकी वापसी पर अच्छा हाइप बनाया जा सके। इसकी वजह से WWE को काफी फायदा हो सकता है। # ब्रॉक लैसनर Vs शेन मैकमैहन slam 4 ये एक ऐसी संभावना है, जिसको दरकिनार नहीं किया जा सकता। ब्रॉक लैसनर द्वारा किए गए काम से शेन मैकमैहन बहुत ज्यादा गुस्सा होंगे। वो अपना बदला लेने के मूड में जरुर होंगे। ये बदला लेने की प्रक्रिया ऑर्टन Vs लैसनर की फाइट जारी रहने के रूप में हो सकती है। शेन मैकमैहन हमेशा ही हटकर और कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। अगर शेन मैकमैहन खुद चाहें तो ये रैसलमेनिया मैच भी हो सकता है। # गोल्डबर्ग slam 5 समरस्लैम से पहले काफी अफवाहें सामने आई कि ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग के बीच टकराव देखने को मिल सकता है। ये एंगल हमें देखने को मिले, तो इसमें कोई हैरानी भी नहीं होगी। एक बात हम जानते हैं कि या तो ये बिल्कुल ही नहीं होगा या फिर इसके होने का समरस्लैम सही समय नहीं था। इसके होने की काफी संभावना है। 50 साल के हो जाने के बाद भी गोल्डबर्ग काफी अच्छी शेप में हैं और उन्हें खुद भी बताया था कि वो वापसी कर सकते हैं। अगर WWE गोल्डबर्ग को अच्छे पैसे देकर मैच के लिए राजी कर पाई तो ये शानदार होगा। अगर ऐसा हुआ तो रैसलमेनिया 33 में एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है।