SummerSlam: WWE ने अपने सबसे बड़े इवेंट्स में से एक समरस्लैम (SummerSlam) 2023 के लिए मैचों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में इस साल SummerSlam के लिए बड़े ट्रिपल थ्रेट टाइटल मुकाबले का ऐलान किया गया। बता दें, WWE विमेंस चैंपियन ओस्का (Asuka) को समर की सबसे बड़ी पार्टी में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में अपना टाइटल डिफेंड करना है।WWE@WWEWho ya got at #SummerSlam?! pic.twitter.com/mpvCXLyNBv2041323Who ya got at #SummerSlam?! pic.twitter.com/mpvCXLyNBvदेखा जाए तो ये तीनों टॉप सुपरस्टार्स होने के साथ-साथ बेहतरीन इन-रिंग स्किल्स के मालिक भी हैं। यही कारण है कि SummerSlam में होने जा रहे WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच में धमाकेदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इस मुकाबले में टाइटल चेंज की भी संभावना लग रही है। संभव है कि विमेंस Money in the Bank विजेता इयो स्काई भी इस मैच के दौरान अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने की कोशिश कर सकती हैं। यही कारण है कि SummerSlam 2023 में होने जा रहे WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच को लेकर काफी हाइप क्रिएट हो चुका है।WWE SummerSlam 2023 में होने जा रहे टाइटल मैच से पहले इस हफ्ते SmackDown में शार्लेट फ्लेयर पर ओस्का ने किया हमला View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में इस हफ्ते शार्लेट फ्लेयर का विमेंस MITB विजेता इयो स्काई के खिलाफ मैच देखने को मिला था। बेली इस मैच में दखल देकर इयो स्काई की मदद करने की कोशिश करती हुई दिखाई दी थीं। हालांकि, बिग स्क्रीन पर शॉट्ज़ी के नज़र आने के बाद बेली बैकस्टेज चली गईं। इसके बाद शार्लेट फ्लेयर के लिए काम थोड़ा आसान हो गया और अंत में उन्होंने इयो स्काई को नेचुरल सेलेक्शन मूव देने के बाद उन्हें पिन करते हुए मैच जीत लिया था।हालांकि, शार्लेट फ्लेयर अपनी जीत को सेलिब्रेट नहीं कर पाईं। बता दें, मैच खत्म होने के तुरंत बाद ही ओस्का ने आकर शार्लेट फ्लेयर को जर्मन सुपलेक्स दे दिया था। इसके बाद भी ओस्का ने शार्लेट फ्लेयर पर हमला जारी रखा और अंत में शार्लेट को अपने सबमिशन में जकड़कर उनकी हालत खराब कर दी। इसके बाद रेफरी ने आकर शार्लेट फ्लेयर को ओस्का के चंगुल से आजाद कराया और अंत में ओस्का ने टाइटल के साथ पोज दिया।