Roman Reigns: WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) vs जे उसो (Jey Uso) ट्राइबल कॉम्बैट मैच हुआ, जिसके अंत में रोमन ने ना केवल अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया बल्कि ट्राइबल चीफ के पद का भी बचाव किया। मगर इस मैच में एक सुपरस्टार को अपने ही भाई से धोखा मिला था।मैच में एक ऐसा भी समय आया जब जे उसो ने अच्छी बढ़त बनाई हुई थी। उन्होंने रोमन को स्पीयर और उसके बाद फ्रॉग स्प्लैश लगाने के बाद पिन करने की कोशिश की, लेकिन तभी जिमी उसो ब्लैक हुडी पहनकर नज़र आए। उन्होंने अपने भाई को रिंग से बाहर खींचकर एक ऐतिहासिक जीत से वंचित रख दिया था।जे समझ नहीं पा रहे थे कि वहां क्या चल रहा है और आखिर जिमी ने ऐसा क्यों किया। मगर इस बीच जिमी अपने सगे भाई, जे उसो को सुपरकिक लगाकर वहां से चले गए। इस लम्हे को समझ पाना फैंस के लिए भी काफी मुश्किल काम था। मगर अंत में जिमी द्वारा हुआ अटैक ही जे की हार का कारण बना।WWE SummerSlam 2023 के बाद लंबा ब्रेक ले सकते हैं Roman ReignsKayfabeworld@BballTankWith Roman Reigns reportedly taking a break from Tv.This is a prefect opportunity to set up the company for after the bloodline storyline. pic.twitter.com/I0AWoisGZn2With Roman Reigns reportedly taking a break from Tv.This is a prefect opportunity to set up the company for after the bloodline storyline. pic.twitter.com/I0AWoisGZnSummerSlam 2023 के बिल्ड-अप में ऐसी कई खबरें सामने आ रही थीं जिनमें कहा गया था कि इस प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद Roman Reigns ब्रेक पर जा सकते हैं। उन्हें अगले प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए एडवर्टाइज नहीं किया जा रहा है, जो इस बात का सबूत है कि रोमन वाकई में ब्रेक पर जाने वाले हैं।मगर SummerSlam 2023 में एक तरफ जे और जिमी उसो के बीच दुश्मनी शुरू होने के संकेत मिले हैं, वहीं सोलो सिकोआ भी ट्राइबल चीफ से नाराज़ नज़र आए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैच के दौरान Roman Reigns ने गलती से सिकोआ को स्पीयर लगा दिया था।अब रोमन चाहे ब्रेक पर जाएं या ना, लेकिन द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन एक नए एंगल के साथ आगे बढ़ने वाली है। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले महीनों में इस कहानी को कैसे बुक किया जाता है। इस दौरान ये भी देखने योग्य बात होगी कि जिमी उसो SummerSlam की घटना को लेकर अपनी सफाई में क्या कहते हैं।