SummerSlam 2023 में 14 बार के चैंपियन के लिए बनाए गए WWE के प्लान का हुआ खुलासा, ट्रिपल थ्रेट मैच में हो सकता है बवाल

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Charlotte Flair: WWE SummerSlam 2023 तेजी से नजदीक आ रहा है। WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के बारे में सभी फैंस सोच रहे हैं। उनके लिए इस प्रीमियम लाइव इवेंट में कंपनी का क्या प्लान होगा ये सबसे बड़ा सवाल है।

Ad

SmackDown में पिछले महीने मौजूदा विमेंस चैंपियन ओस्का को हराने में फ्लेयर नाकाम रहीं थी। बियांका ब्लेयर ने इस मुकाबले में दखलअंदाजी कर दी थी। Wrestling Observer Radio की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार SummerSlam 2023 में फ्लेयर का मुकाबला ओस्का और ब्लेयर के साथ होगा। ये विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा।

youtube-cover
Ad

WWE Night of Champions में ओस्का ने बियांका ब्लेयर को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी दोनों के बीच मुकाबला होगा। ये बात पक्की है कि फ्लेयर इस मुकाबले में दखलअंदाजी करेंगी। यहां से SummerSlam 2023 के लिए मैच बन सकता है।

WWE WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला रिया रिप्ली के साथ हुआ था। वहां पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद फ्लेयर ने टीवी से ब्रेक लिया। पिछले महीने ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने वापसी की थी। कंपनी द्वारा अब उन्हें बड़ा पुश दिया जाएगा। SummerSlam 2023 में अगर उन्होंने टाइटल हासिल कर लिया तो फिर उनका आंकड़ा 15 पहुंच जाएगा।

WWE दिग्गज कर्ट एंगल ने कही थी बड़ी बात

हाल ही में Kurt Angle Show में दिग्गज कर्ट एंगल ने 14 बार की चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को लेकर कहा था,

शार्लेट फ्लेयर मेरी पसंदीदा महिला रेसलर हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। मुझे लगता है वो दुनिया की सबसे बेस्ट रेसलर हैं।
Ad

शार्लेट ने पिछले महीने जब वापसी की थी तब कई लोग खुश दिखाई नहीं दिए थे। उन्होंने आते ही टाइटल मैच की मांग कर दी थी। ये बात ज्यादा लोगों को सही नहीं लगी थी। बियांका ब्लेयर ने भी ट्विटर पर कहा था,

पिछली रात को क्या हुआ था, उसे प्रोसेस कर रहे हैं। अब मैं सीधे-सीधे बात करूंगी। मैंने वही किया जो मुझसे पूछा गया था। मैं ओस्का को अपना मोमेंट देने कि लिए सहमत हूं जब तक कि मुझे शार्लेट के बाहर आने, मांग करने और रीमैच सौंपने के लिए मेरा रीमैच जस्ट मिल गया? क्या मैं ट्रिपिन हूं या मैं ट्रिपिन हूं?

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications