WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns कैसे हुए चोटिल? वायरल वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा

Ujjaval
WWE SummerSlam में रोमन रेंस से जुडी अहम वीडियो आई सामने
WWE SummerSlam में रोमन रेंस से जुडी अहम वीडियो आई सामने

Roman Reigns: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने जे उसो (Jey Uso) को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराया। इसी के साथ उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ पद रिटेन रखा। रिपोर्ट्स सामने आई थी कि रेंस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इसी की एक वीडियो सामने आई है।

Wrestling News नाम के पेज ने ट्विटर पर एक क्लिप शेयर की है। इसमें उन्होंने एक स्पॉट दिखाया है, जहां जे उसो डाइव लगाते हुए ट्राइबल चीफ के कंधे पर लैंड कर गए थे। इससे रेंस काफी दर्द में नज़र आए थे। साफ तौर पर दिख रहा था कि इस स्पॉट में गलती हुई है। यह वीडियो काफी वायरल हो रही है।

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns के चोटिल होने पर आई रिपोर्ट

Wrestling Observer Radio के हालिया एपिसोड में डेव मैल्टज़र ने बताया कि रेंस चोटिल हैं। उन्होंने बताया कि SummerSlam 2023 में जे उसो के खिलाफ मैच के शुरुआती समय में ही रेंस को चोट लग गई थी। उन्होंने रेंस के शेड्यूल पर भी बात की। उन्होंने कहा,

"हां, उन्हें चोट लगी है। मुझे यह नहीं पता कि उन्हें किस जगह चोट लगी है लेकिन वो चोटिल जरूर हुए हैं। उन्होंने पूरा मैच लड़ा, जबकि वो शुरुआत में ही चोटिल हो गए थे। मुझे उनके शेड्यूल के बारे में नहीं पता है लेकिन वो SmackDown में मौजूद रहेंगे। मुझे लगता है कि वो Survivor Series का भी हिस्सा बनेंगे लेकिन मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मुझे यह चीज़ पूरी तरह से पता है कि वो सऊदी अरब के शो में नज़र आएंगे। अगर अगले दो प्रीमियम लाइव इवेंट्स की बात की जाए, तो मुझे इसका जवाब नहीं पता। मुझे लगता है कि SmackDown में हमें इस विषय में जानकारी मिलेगी।"
youtube-cover

रोमन रेंस काफी समय से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं। जे उसो ने रोमन रेंस के साथ बहुत समय तक काम किया है और वो ट्राइबल चीफ को अच्छे से जानते हैं। इसके बावजूद वो रेंस पर जीत नहीं दर्ज कर पाए। हालांकि, अब जे उसो जरूर अपने भाई जिमी उसो से धोखा देने को लेकर सवाल करेंगे। SmackDown के एपिसोड के लिए सैगमेंट का ऐलान किया गया है और जिमी उसो यहां रेंस को एक्नॉलेज कर सकते हैं। देखना होगा कि इसमें क्या होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment