WWE समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी के आयोजन में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। इस इवेंट के लिए अब तक 10 मैच तय हो गए हैं। WWE की लगभग हर एक मुख्य चैंपियनशिप डिफेंड हो रही है। इसके अलावा कुछ सिंगल्स मैच भी देखने को मिलने वाले हैं। WWE ने SummerSlam को खास बनने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बड़े इवेंट में रेसलर्स को अपना करियर बदलने का मौका मिलेगा। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)SummerSlam में कई सारे ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें जीत दर्ज करने की सबसे ज्यादा जरूरत है। अगर उनकी हार हुई तो WWE को नुकसान हो सकता है। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जिन्हें इस इवेंट में जीत नहीं मिलनी चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें SummerSlam 2021 में जीत नहीं मिलनी चाहिए।4- WWE SummerSlam में रिया रिप्ली की हार होनी चाहिए View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)निकी A.S.H अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। रिया रिप्ली को इस मैच में जीत नहीं मिलनी चाहिए। दरअसल, रिप्ली ने WrestleMania 37 में टाइटल पर कब्जा किया था और वो काफी समय तक चैंपियन रही थीं। Money in the Bank में ही उन्होंने टाइटल हारा था। इसके बाद शार्लेट फ्लेयर Raw विमेंस चैंपियन बन गई थीं। निकी ने अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके टाइटल जीत लिया था।रिया रिप्ली ने बतौर चैंपियन अच्छा काम किया था और उनका टाइटल रन भी लंबा रहा था। निकी A.S.H को अभी चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। इस वजह से SummerSlam 2021 में उन्हें जीत मिलनी चाहिए। अगर WWE टाइटल चेंज का प्लान बना भी रहा है तो शार्लेट फ्लेयर अच्छा विकल्प रहेंगी। उन्होंने सिर्फ एक दिन तक Raw विमेंस चैंपियनशिप को अपने पास रखा था। WWE को अब उन्हें थोड़े लंबे समय तक चैंपियन बनाए रखना चाहिए। इस वजह से अगर वो चैंपियन बनती हैं तो भी अच्छी चीज़ रहेगी। हालांकि, रिया रिप्ली को चैंपियन बनाने की गलती WWE को नहीं करनी चाहिए