WWE ने फैंस को धोखे में रखते हुए Super Show-Down को लेकर दी गलत जानकारी

Enter caption

जहां WWE ने ये दावा किया था कि सुपर शो डाउन को 70,309 लोगों ने देखा लेकिन ये दावा झूठ निकला। सही मायनों में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में सिर्फ 62000 फैंस ही मौजूद थे। कंपनी ने जो रिपोर्ट दी थी उससे बहुत कम लोग यहां मौजूद थे।

पिछले हफ्ते रविवार को सुपर शो डाउन मेलबर्न के क्रिकेट ग्राउंड में हुआ था। इससे पहले साल 2002 में ग्लोबल वार्मिंग इवेंट ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। लेकिन सुपर शो डाउन इवेंट एक बडा़ इवेंट निकला। कई रिकॉर्ड इसने तोड़े।शो में एजे स्टाइल्स ने अपनी चैैंपियनशिप डिफेंड की। डेनियल ब्रायन ने मिज को हराकर नंबर वन कंटेंडर का मैच जीता। शील्ड ने जिगलर, स्ट्रोमैन और मैकइंटायर को हराया। वहीं ट्रिपल एच ने अंडरटेकर को सिंगल मैच में मात दी।

रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के मुताबिक एरीना में 62,000 फैंस ही मौजूद थे। जबकि WWE ने 70,309 फैंस की लिस्ट दी थी। 8000 फैंस यहां कम निकले। शो के बाद ट्रिपल एच ने भी बताया था कि 70,000 तक फैंस यहां पहुंच थे। उन्होंने इस बीच में 65,000 भी बोला था। ये पहली बार नहीं हुआ है जब कंपनी को फिगर करने में दिक्कत हुई हो। इससे पहले भी कई बार गलत रिपोर्ट पेश की गई है। रैसलमेनिया में भी ऐसा हो चुका है। रैसलमेनिया 32 में कंपनी ने एक लाख से ऊपर फैंस बताए थे लेकिन देखा जाए तो अंत मे ये 80 हजार के करीब ही निकले। इसके बाद विंस मैकमैहन ने भी बयान दिया था।

ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स को अंत में टेकर और केन ने अटैक किया था। अब क्राउन ज्वैल में इनके बीच फिर मैच होने की उम्मीद है। 2 नवंबर को क्राउन ज्वैल का आयोजन होगा। इस बार इसे सफल बनाने की पूरी उम्मीद की जा रही है। कंपनी ने फिगर के मामने में कई बार गड़बड़ की है। जिससे फैंस को भी काफी दिक्कत हुई है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now